{"_id":"6732cb665a6f02f39608c5fe","slug":"case-against-ram-gopal-varma-for-allegedly-morphing-the-pictures-of-n-chandrababu-naidu-his-family-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: चंद्रबाबू नायडू की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने पर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, मामला दर्ज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ram Gopal Varma: चंद्रबाबू नायडू की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने पर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, मामला दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:58 AM IST
सार
Ram Gopal Varma: यह मामला प्रकाशम जिले के मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन में टीडीपी नेता रामलिंगम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
1 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और जन सेना पार्टी के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित रूप से पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
2 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज
यह मामला प्रकाशम जिले के मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन में टीडीपी नेता रामलिंगम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।
3 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपमानजनक पोस्ट को लेकर फंसे रामू
अपनी शिकायत में रामलिंगम ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्टों से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की समाज में प्रतिष्ठा कम हुई है।फिल्म निर्माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में रविवार रात शिकायत दर्ज की गई। प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एआर दामोदर के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रामगोपाल वर्मा की बढ़ी मुश्किलें
दामोदर ने कहा, "हमने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ वर्तमान मुख्यमंत्री, उनके परिवार के सदस्यों और उपमुख्यमंत्री की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से छेड़छाड़ करने के आरोप में मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन (प्रकाशम जिला) में मामला दर्ज किया है।"
विज्ञापन
5 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
नायडू के मुखर आलोचक रहे हैं रामू
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाने वाले राम गोपाल वर्मा लंबे समय से नायडू के मुखर आलोचक रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म लक्ष्मी एनटीआर टीडीपी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव (एनटीआर) के जीवन पर आधारित थी, जिसमें उनके अंतिम समय में लक्ष्मी पार्वती के साथ रोमांस और विवाह पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।