चिन्मयी श्रीपदा तेलुगू फिल्म ये माया चेसावे से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से वह सामंथा रुथ प्रभु के लिए डबिंग कर रही हैं। बीते वर्षों से चिन्मयी के कई गायक और एक्टर भी अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि साल 2018 में भारत में Metoo आंदोलन के दौरान किस तरह से सामंथा ने उनका समर्थन किया था। सिंगर ने बताया कि सामंथा ने यह पूरी से सुनिश्चित किया था कि मुझे काम की कमी न हो, क्योंकि उस दौरान बाकि लोगों ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था।
Chinmayi-Samantha: मीटू आंदोलन के दौरान चिन्मयी का सामंथा ने दिया था साथ, सिंगर ने एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
metoo आंदोलन के दौरान सामंथा ने दिया साथ
दरअसल, साल 2018 में चिन्मयी श्रीपदा ने गीतकार वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गायिका को डबिंग यूनियन से भी प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने इसके अध्यक्ष अभिनेता राधा रवि को लेकर MeToo के आरोपों के बारे में बात की थी। उस दौरान सामंथा अपनी दोस्त और सहयोगी के समर्थन में सामने आई थीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- प्रिय राहुल आर चिन्मयी मैं आप दोनों को दस साल से जानती हूं। मैं दो और क्रूर ईमानदार लोगों को नहीं जानती हूं। यह तुम्हारा गुण है कि मैं हमारी दोस्ती में सबसे ज्यादा महत्व रखती हूं। मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करती हूं और तुम जो कहती हो वह सच है।
सामंथा ने दिया चिन्मयी को काम
फिल्म कंपैनियन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान चिन्मयी ने कहा कि उन्होंने इस देश में महिला अभिनेत्रियों के चारों ओर बनी हर कांच की दीवार को बार बार तोड़ा है। सामंथा MeToo के दौरान मेरे साथ खड़ी थीं। वह उन कुछ लोगों में से एक थीं, जो न केवल कद की आवाज थीं। उन्होंने मुझ पर विश्वास करना और मुझे काम देना जारी रखा था। यहां तक कि वह मुझे अपने लिए डब करने के लिए कहती थीं, फिर भले ही वह खुद डबिंग के लिए पूरी तरह तैयार थीं।
Rakhi Sawant: अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में पुलिसवाली का किरदार निभाएंगी राखी सावंत, भाई राकेश ने किया खुलासा
मायोसिटिक नामक ऑटोइम्यून स्थिति से जूझ रही सामंथा
पिछले अक्टूबर में सामंथा ने खुलासा किया था कि उसे मायोसिटिक नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जिसके बाद भी एक्ट्रेस ने अपने काम को जारी रखा था। एक्ट्रेस ने अस्पताल से ड्रिप लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- मुझे धीरे धीरे एहसास हो रहा है कि हमें हमेशा मजबूत बने रहने की जरूरत नहीं है। हमें इसे स्वीकार करना चाहिए, जिससे मैं अभी जूझ रही हूं। डॉक्टर को विश्वास है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाउंगी।
Mahesh Babu: बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए महेश बाबू, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- साउथ के ऋतिक रोशन
सिटाडेल में आएंगी नजर
सामंथा जल्द ही सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने की तस्वीरें साझा की थी।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी