फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: रील लाइफ में हिट, लेकिन रियल में नाकामयाब रहे ये सितारे, हालत देख फैंस भी हो गए दुखी

Tue, 28 Feb 2023 07:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
South Celebs who Divorced Kamal Haasan sarika Nagarjuna lakshmi pawan kalyan renu desai amala paul  A L Vijay
साउथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

आज के दौर में साउथ इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता बॉलीवुड सेलेब्स से भी ज्यादा है। देश और दुनिया में साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। फैंस साउथ सितारों की फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी लेते हैं। जब इंडस्ट्री में किसी कपल का तलाक होता है तो उसका दुख उनके फैंस को भी होता है। साउथ के ऐसे कई सितारे हैं, जो अपने फिल्मी करियर में तो सफल हैं, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी को कामयाब नहीं बना पाए। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...

South Celebs who Divorced Kamal Haasan sarika Nagarjuna lakshmi pawan kalyan renu desai amala paul  A L Vijay
सारिका और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन और सारिका

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साउथ के सुपरस्टार कमल हासन का। कमल ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का परचम लहराया है। फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता ने तीन शादियां की थीं, लेकिन सारिका के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया था। कमल ने साल 1986 में सारिका के साथ शादी रचाई थी, लेकिन कुछ साल बाद ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए और साल 2004 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं।

Urfi Javed: उर्फी की पोस्ट को सुजैन की बहन ने किया लाइक, फिर एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कही यह बात

South Celebs who Divorced Kamal Haasan sarika Nagarjuna lakshmi pawan kalyan renu desai amala paul  A L Vijay
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : Instagram

पवन कल्याण और रेणु देसाई

फैंस को सबसे बड़ा झटका पवन कल्याण और रेणु देसाई की शादी के टूटने का लगा था। साउथ सुपरस्टार पवन ने रेणु के साथ साल 2009 में शादी रचाई थी। शादी से पहले उन्होंने आठ साल तक एक दूसरे को डेट किया। लव मैरिज करने के बावजूद भी वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को कामयाब नहीं बना पाए। महज दो साल के अंदर ही 2012 में वह एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए।

Oscar 2023: ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने पर परफॉर्म करेंगे राम चरण! एक्टर ने उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
South Celebs who Divorced Kamal Haasan sarika Nagarjuna lakshmi pawan kalyan renu desai amala paul  A L Vijay
अमला पॉल और विजय - फोटो : Social media

अमला पॉल और विजय

अमला पॉल साल 2014 में ए एल विजय के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। जब कपल की लड़ाई चारदीवारी के बाहर आई तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अमला ने कहा था कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन विजय के घर वाले उन्हें रोक रहे थे। वहीं इस मामले में विजय का कहना था कि उन्होंने हमेशा अमला का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने अमला के सभी आरोपों को झूठा बताया था। आखिरकार शादी के तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद काम पर लौटीं कियारा, साझा की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन
South Celebs who Divorced Kamal Haasan sarika Nagarjuna lakshmi pawan kalyan renu desai amala paul  A L Vijay
नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती - फोटो : Social media

नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने साल 1984 में परिवार की सहमति और उनकी पसंद से लक्ष्मी दग्गुबाती के साथ अरेंज मैरिज की थी। लक्ष्मी निर्देशक रामानायडू की बेटी हैं। शादी के कुछ साल बाद इन दोनों के रिश्तो में भी खटास आ गई, जिसकी वजह बनीं अभिनेत्री अमला पॉल। दरअसल, नागार्जुन की लाइफ में अमला की एंट्री के बाद से उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई। नागार्जुन ने डंके की चोट पर अमला के साथ अपने अफेयर को भी स्वीकारा था। इसके बाद साल 1990 में लक्ष्मी और नागार्जुन ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।

Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का बंटाधार, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed