सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shruti Haasan: शादी क्यों नहीं करना चाहतीं श्रुति हासन? अभिनेत्री ने आखिरकार कर दिया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 09:48 AM IST
सार

Shruti Haasan: श्रुति हासन जल्द ही फिल्म 'कुली' में नजर आने वाली हैं। अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली श्रुति ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर वह शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं?

विज्ञापन
Coolie actress Shruti Haasan Reveals why she does not want to get Married
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रुति हासन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनसे शादी को लेकर हमेशा सवाल पूछे जाते हैं। अब अभिनेत्री ने आखिरकार इन  सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने हाल ही में यह साफ किया कि वह शादी के बजाय रिलेशनशिप में रहना पसंद करती हैं।

Trending Videos
Coolie actress Shruti Haasan Reveals why she does not want to get Married
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
शादी क्यों नहीं कर रहीं श्रुति?

पिंकविला से बातचीत करते हुए जब श्रुति से उनके शादी न करने के बयान के बारे में पूछा गया तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने अपनी स्थिति को फिर से स्पष्ट किया। श्रुति ने कहा, "मुझे नहीं पता। मुझे रिलेशनशिप बहुत पसंद हैं और मुझे रोमांस भी पसंद है। मैं रिश्ते में रहना पसंद करती हूं, लेकिन किसी से इतना ज्यादा जुड़ना मुझे थोड़ा डराता है।"
यह भी पढ़ें-  Game Changer: 'गेम चेंजर' के प्रचार में हुई कियारा आडवाणी से चूक, हो गईं ट्रोल, उठाना पड़ा ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie actress Shruti Haasan Reveals why she does not want to get Married
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
कई सफल शादी देखी, फिर भी नहीं बदला नजरिया

श्रुति ने यह भी कहा कि उनका शादी के प्रति यह दृष्टिकोण उनके व्यक्तिगत विश्वासों पर आधारित है, न कि किसी अतीत के अनुभवों पर। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों के सफल विवाह देखे हैं, लेकिन इन सकारात्मक उदाहरणों के बावजूद उनका नजरिया नहीं बदला।
यह भी पढ़ें-  Boney Kapoor: जब यह रोल करके दो-तीन दिनों तक नहीं नहाए अनिल कपूर, बड़े भैया बोनी कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Coolie actress Shruti Haasan Reveals why she does not want to get Married
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस पूछ चुके हैं कई बार सवाल

यह पहली बार नहीं है जब श्रुति ने शादी पर बात की है। एक बार इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक ने उनसे शादी के प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने मजाक में जवाब देते हुए का था, "यह सवाल पूछना बंद करें।"

विज्ञापन
Coolie actress Shruti Haasan Reveals why she does not want to get Married
श्रुति हासन-थलाइवर 171 - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में दिखेंगी श्रुति हासन

श्रुति ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड संतानु हजारिका से अपना रिश्ता समाप्त किया था। ऐसा कहा जाता था कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो  श्रुति जल्द ही 'कुली' फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म लोकेश कनगराज निर्देशित कर रहे हैं। इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, उपेन्द्र राव, सौबिन शाहिर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा उनके पास बहुप्रतीक्षित 'सालार: पार्ट 2 शौर्यंगा पर्वम' भी है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed