पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'मटका' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी, लेकिन रिलीज के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। फिल्म की रिलीज को अब छह दिन बीत चुके हैं। फिल्म बीते 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने ओपनिंग डे पर ही निराश किया था। फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही थी। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 71 लाख की कमाई की थी। इसके बाद भी फिल्म लगातार खराब प्रदर्शन ही करती रही है। पांच दिन में फिल्म ने 3 लाख कुछ का कलेक्शन किया था। अब इसके छठे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ चुका है, जिसमें फिल्म ने एक बार फिर निराश ही किया है।
Matka Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी फिसड्डी रही वरुण तेज की 'मटका', फिल्म की कमाई में नहीं आया सुधार
Matka Box Office Collection Day 6: वरुण तेज की फिल्म 'मटका' बुरी तरह असफल साबित हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही महज 71 लाख रुपये कमाए थे। अब छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है, जिसने फिर से निराश किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती तीन दिनों में दो करोड़ भी नहीं कमा पाई थी फिल्म
पहले दिन मटका ने एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ था और महज 71 लाख पर आकर रुक गई थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी बुरा प्रदर्शन जारी रखते हुए महज 66 लाख रुपये का कारोबार किया था, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई 1 करोड़ 14 लाख पहुंच गई थी। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में डेढ करोड़ का मामूली आंकड़ा भी नहीं पार किया था। फिल्म ने तीसरे दिन भी खराब प्रदर्शन करते हुए महज 75 लाख का कारोबार किया था। फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी लगभग पहले जैसा ही रहा। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले रविवार को भी इसे सुधार नहीं पाई। फिल्म ने रविवार को 52 लाख रुपये का कारोबार किया। पहले सोमवार को फिल्म की हालत और बुरी हो गई और इसने महज 40 लाख का कारोबार किया था।
जानें छठे दिन का हाल
अब इस फिल्म के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म ने मंगलवार को अब तक 26 लाख रुपये का कारोबार किया है। इससे फिल्म की कुल कमाई अब 3.3 करोड़ रुपये पहुंच गई है। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए ये प्रदर्शन हर लिहाज से बेहद खराब है। इसके अलावा हाल में ही ये चर्चा सामने आई थी कि फिल्म के ओटीटी अधिकार प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने महज 15 लाख में हासिल किया है।
Dhai Aakhar Review: कथा सागर का अनमोल मोती ‘ढाई आखर’, मृणाल कुलकर्णी की दमदार अदाकारी, प्रसन्ना की नई परवाज
मटका किंग बने हैं वरुण तेज
करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं।
Mirzapur: 'मिर्जापुर' फिल्म को लेकर गुड्डू भैया को है शंका, जानें क्यों अली फजल को ये लगता है चुनौतीपूर्ण
'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है
करुणा कुमार ने फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। 'मटका' दर्शकों के सामने एक रोमांचक कहानी के वादे के साथ रिलीज हुई थी, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। बताते चलें कि इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने साउथ डेब्यू किया है।
Bollywood Singer: दिलजीत दोसांझ से लेकर अरिजीत सिंह तक, कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में रहे ये बॉलीवुड गायक