फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

D51: धनुष की पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' से जुड़ा नागार्जुन का नाम, दमदार किरदार से करने आ रहे धमाल

Tue, 29 Aug 2023 11:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 29 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

धनुष की पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' से नागार्जुन का नाम जुड़ गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला की इस मूवी में अभिनेता का बेहद दमदार किरदार होने वाला है। 
 

विज्ञापन
D51 Nagarjuna Akkineni joins Dhanush film with Rashmika Mandanna Directed by Sekhar Kammula
धनुष-नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार 'धनुष' इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'डी 51' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म की आधिकारिक घोषणा जुलाई, 2023 में की गई थी। निर्माताओं के अनुसार, 'डी 51' एक मल्टी-स्टारर फिल्म होने वाली है, और इसमें अन्य उद्योगों के कुछ अन्य प्रतिभाशाली कलाकार भी होंगे। यह फिल्म, जो धनुष और शेखर कम्मुला का एक ताजा संयोजन है, अब एक नए अपडेट के साथ वापस आ गई है। निर्माताओं ने इससे जुड़ने वाले एक और कलाकार की घोषणा कर दी है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

D51 Nagarjuna Akkineni joins Dhanush film with Rashmika Mandanna Directed by Sekhar Kammula
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष की आगामी फिल्म 'डी 51' के साथ साउथ के दिग्गज कलाकार अक्किनेनी नागार्जुन का नाम जुड़ गया है। इस फिल्म में अभिनेता का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। नागार्जुन के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने इसकी घोषणा की। उन्होंने इस अपडेट को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, 'अपने करिश्मे से स्क्रीन को रोशन करने के लिए हमारे अपने राजा से बेहतर कौन हो सकता है।' इस एलान के बाद तमिल और तेलुगु दोनों दर्शक इस संयोजन को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

Gadar 2: 'गदर 2' देखने से पहले शाहरुख खान ने सनी देओल को किया था फोन, 'तारा सिंह' ने किया बड़ा खुलासा

D51 Nagarjuna Akkineni joins Dhanush film with Rashmika Mandanna Directed by Sekhar Kammula
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली नारंग प्रस्तुत 'डी51' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में, इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना को प्रमुख महिला के रूप में साइन किया गया था। निर्माता जल्द ही 'डी 51' से जुड़े कुछ अन्य अहम अपडेट भी साझा करेंगे। 

Srutanjay Narayanan: इस साउथ अभिनेता के बेटे ने एक्टिंग छोड़ चुनी देश सेवा की राह, आईएएस बन बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
D51 Nagarjuna Akkineni joins Dhanush film with Rashmika Mandanna Directed by Sekhar Kammula
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

'डी 51' फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला करेंगे। यह मूवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं, धनुष की बात करें तो, तो वह जल्द ही फिल्म 'कैप्टन मिलर' में नजर आएंगे। फिल्म से जारी हुए अभिनेता के लुक को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया है। धनुष की पाइपलाइन में आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' भी है।

Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण एजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
D51 Nagarjuna Akkineni joins Dhanush film with Rashmika Mandanna Directed by Sekhar Kammula
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन की बात करें तो उन्होंने 29 अगस्त, 2023 को अपना 64वां जन्मदिन मनाया है। काम के मोर्चे पर बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ना सामी रंगा' में नजर आएंगे। नागार्जुन की इस फिल्म के साथ विजय बिन्नी बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। मूवी अगले वर्ष मकर संक्रान्ति के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed