फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varalaxmi: एनआईए के समन जारी करने की खबरों पर वरलक्ष्मी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कह दी यह बड़ी बात

Tue, 29 Aug 2023 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Aug 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
South Actress Varalaxmi Sarathkumar Break Silence on NIA Summoning Report Shared Note on Social Media
वरलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह से ही हर तरफ यह चर्चा सुनने को मिल रही थी  कि दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उनके पूर्व मैनेजर आदिलिंगम से जुड़े एक मामले में तलब किया है। आदिलिंगम को केरल में एक एके 47 बंदूक और 300 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब वरलक्ष्मी ने सोशल मीडिया के जरिए  एक आधिकारिक बयान में अफवाहों का खंडन करते हुए इन बातों को असत्य करार दिया है।


Mrunal Thakur: रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म मानती हैं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने पीछे की वजह का भी किया खुलासा

South Actress Varalaxmi Sarathkumar Break Silence on NIA Summoning Report Shared Note on Social Media
वरलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
वरलक्ष्मी ने जारी किया बयान

अभिनेत्री ने नोट में लिखा, “हालिया घटनाओं को लेकर मुझे लगता है कि स्पष्टता के उद्देश्य से इस मुद्दे को संबोधित करना महत्वपूर्ण है। प्रसारित होने वाली सभी समाचार सूचनाएं जिनमें यह उल्लेख किया गया है कि मुझे एनआईए द्वारा आदिलिंगम से जुड़े एक मामले के संबंध में बुलाया गया है वह झूठी और महज अफवाहें हैं। ऐसा कोई समन जारी नहीं किया गया है। कहीं भी व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है।”

South Actress Varalaxmi Sarathkumar Break Silence on NIA Summoning Report Shared Note on Social Media
वरलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
आदिलिंगम को लेकर कही यह बात

उन्होंने आगे कहा, “मिस्टर आदिलिंगम ने तीन साल पहले एक फ्रीलांस मैनेजर के रूप में मेरे साथ केवल कुछ समय के लिए काम किया था। इस अवधि के दौरान मैं कई अन्य फ्रीलांस मैनेजरों के साथ भी काम कर रही थी। उनके कार्यकाल के बाद आज तक हमारा एक-दूसरे से कोई जुड़ाव या संवाद नहीं हुआ है। मैं भी इस खबर से स्तब्ध हूं। मुझे सरकार की हरसंभव मदद करने में खुशी होगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Varalaxmi Sarathkumar Break Silence on NIA Summoning Report Shared Note on Social Media
वरलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से की यह अपील

नोट के अंत में उन्होंने लिखा, “यह निराशाजनक है कि इन दिनों बिना किसी सच्चाई या संबंधित व्यक्तियों के स्पष्टीकरण के मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें खबरों में खींचा जा रहा है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि प्रतिष्ठा की भारी कीमत पर अटकलें लगाने के बजाय तथ्यों पर आधारित लेख और जानकारी प्रकाशित करें।''

विज्ञापन
South Actress Varalaxmi Sarathkumar Break Silence on NIA Summoning Report Shared Note on Social Media
वरलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं वरलक्ष्मी

गौरतलब है कि वरलक्ष्मी सरथकुमार ने 2012 में तमिल फिल्म 'पोडा पोडी' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस  फिल्म के बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 'वी3', 'वीरा सिम्हा रेड्डी', 'एजेंट' और अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस साल के अंत में रिलीज होने के लिए उनके छह प्रोजेक्ट फिलहाल पाइपलाइन में हैं।
Gadar 2: रक्षाबंधन पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी 'गदर 2'? निर्माताओं ने दिया बंपर ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed