फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार

Tue, 17 Sep 2024 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Devara Actor Jr NTR superhit Movies Student No 1 Aadi Simhadri Janatha Garage RRR
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला

जूनियर एनटीआर की गिनती दक्षिण भारत के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह जल्द ही देवरा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करते दिखने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आरआरआर के बाद उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई हैं। 

Devara Actor Jr NTR superhit Movies Student No 1 Aadi Simhadri Janatha Garage RRR
स्टूडेंट नंबर वन - फोटो : यूट्यूब
स्टूडेंट नंबर वन

जूनियर एनटीआर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में स्टूडेंट नंबर वन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। राजामौली को हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता है। उनकी यह फिल्म साल 2001 में आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था। फिल्म में उनके साथ गजाला और राजीव कनकला भी थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 

Devara Actor Jr NTR superhit Movies Student No 1 Aadi Simhadri Janatha Garage RRR
आदि - फोटो : यूट्यूब
आदि

फिल्म आदि साल 2002 में रिलीज हुई थी। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का निर्देशन वी वी विनायक ने किया था। फिल्म की कहानी एक युवक थी जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेने के लिए 14 साल बाद वतन लौटता है। टिकट खिड़की पर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Actor Jr NTR superhit Movies Student No 1 Aadi Simhadri Janatha Garage RRR
सिम्हाद्री - फोटो : यूट्यूब
सिम्हाद्री

साल 2003 में आई इस फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। फिल्म में भूमिका चावला और अंकिता भी नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था। शानदार कलेक्शन की वजह से फिल्म को टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Devara Actor Jr NTR superhit Movies Student No 1 Aadi Simhadri Janatha Garage RRR
'जनता गैराज' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जनता गैराज

देवरा बनाने वाले निर्देशक कोरतल्ला शिवा ने जनता गैराज का निर्देशन भी किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु और मोहलाल जैसे सितारे भी मौजूद थे। साल 2016 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गजब की कमाई की थी। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को सुपरहिट घोषित किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed