नयनतारा को लेडी सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
Mookuthi Amman 2: सुपरहिट फिल्म मुकुथी अम्मान के सीक्वल में दिखेंगी नयनतारा, फिल्म का निर्देशन करेंगे सुंदर सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नयनतारा अपनी सुपरहिट फिल्म मुकुथी अम्मान के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन सुंदर सी करने वाले हैं। वहीं, इसके पहले भाग को आरजे बालाजी ने निर्देशित किया था। हाल ही में निर्माताओं ने मुकुथी अम्मान 2 के एक खास पोस्टर के साथ निर्देशक का स्वागत किया। इस फिल्म की टीम ने वादा किया कि दूसरा भाग पहले भाग से अलग होगा।
मुकुथी अम्मन 2 के प्रोडक्शन हाउस में से एक वेल्स फिल्म इंटरनेशनल लिमिटेड ने निर्देशक सुंदर सी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया। साथ ही, कैप्शन में लिखा, "कमर्शियल एंटरटेनर्स के बादशाह, निर्देशक सुंदर सी का एमए-2 की दिव्य काल्पनिक दुनिया में स्वागत है।"
View this post on Instagram
A post shared by Vels Film International (@velsfilmintl)
निर्माताओं के अनुसार मूकुथी अम्मान 2 दिव्य फंतासी शैली की फिल्म है, जिसे बड़े बजट पर तैयार किए जाने की योजना है। इस फिल्म का निर्माण वेल्स फिल्म इंटरनेशनल, राउडी पिक्चर्स, अवनी सिनेमैक्स ने संयुक्त रूप से किया है। वहीं, आईवीवाई एंटरटेनमेंट और बी4यू मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म का सह-निर्माण किया है।
आरजे बालाजी और नयनतारा की मूकुथी अम्मान धर्मगुरुओं और कई अंधविश्वासी प्रथाओं पर किया गया एक कटाक्ष था। इस फिल्म को लेकर एक बयान में कहा गया है, "यह 'मुकुथी अम्मान' भाग 1 के कथानक से अलग होगी, जिसमें कई शानदार नाटकीय क्षण होंगे।" फिल्म के कलाकारों और क्रू की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जा सकती है। इसके अगले साल सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
Masaba Gupta: कोविड के दौरान मुश्किलों में घिर गई थीं मसाबा, रसोइए को देने के लिए नहीं थे पैसे, साझा किया दर्द