महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है और ये खुशखबरी कुछ कुछ फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में अभिनेता विजय के किरदारों जैसी ही है। इस बीच फिल्म के प्री रिलीज इवेंट को लेकर हैदराबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। उधर, फिल्म के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वितरक ने इस फिल्म की टिकटों की दरों बढ़ोत्तरी के लिए दोनों राज्यों की सरकारों से अनुमति मांगी है।
Tarak Vs Jr NTR: तेलुगु राज्यों में होगी टिकट दरों में भारी बढ़ोत्तरी, ‘गोट’ के रास्ते पर चलता दिखेगा ‘देवरा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ जहां इसके हीरो जूनियर एनटीआर (असली नाम तारक) का बतौर सोलो हीरो इम्तिहान लेने जा रही है। अरसे से वह बड़े परदे पर किसी फिल्म को लीड करते नहीं दिखे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता का भी बड़ा श्रेय राम चरण ही उठा ले गए थे। इस फिल्म में उनके ऊपर हिंदी सिनेमा में लगातार हाशिये पर चल रहे दो कलाकारों जान्हवी कपूर और सैफ अली खान का करियर पटरी पर लाने की भी जिम्मेदारी है।
जान्हवी कपूर की कोई भी फिल्म अब तक बड़े परदे पर हिट नहीं रही है। उधर सैफ अली खान अपनी पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण का किरदार करके इतना ट्रोल हो चुके हैं कि फिल्मी मंचों पर किसी दूसरी कतार के कलाकार की तरह बर्ताव करना शुरू कर चुके हैं। सैफ अली खान का हिंदी सिनेमा में एक रुआब रहा है लेकिन जिस तरह से उनको फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में पेश किया गया, वह उनके धुर प्रशंसकों को भी रास नहीं आया। अब पता चला है कि फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ में जान्हवी का रोल तो काफी छोटा है ही, सैफ अली खान के किरदार के सामने जूनियर एनटीआर के डबल रोल की चुनौती भी है।
Salman Khan: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सलमान खान ने मनाई गणेश चतुर्थी, बहन अर्पिता भी आईं नजर
जी हां, अभिनेता विजय की तमिल फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की तरह ही फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ में जूनियर एनटीआर का भी डबल रोल बताया जा रहा है। ये दोनों किरदार एक ही कालखंड के हैं या अलग अलग टाइम लाइन में कहानी में नजर आएंगे, इसके बारे में खुलासा होना अभी बाकी है। खुलासा इस बात का भी होना बाकी है कि ये फिल्म तारक के प्रशंसकों को कितनी टिकट दर पर देखने को मिलेगी।
Coolie X Vettaiyan: रजनीकांत ने 'कुली' के सेट पर मनाया ओणम का जश्न, 'वेट्टैयन' के गाने मनासिलायो पर जमकर थिरके
पिछली आंध्र प्रदेश सरकार ने बताते हैं कि नई रिलीज फिल्मों के लिए भी टिकट दरों की एक सीमा तय कर रखी थी, लेकिन अब तेलंगाना समेत दोनों राज्यों की सरकारें फिल्मों को बढ़ावा दे रही हैं और सही समय पर सही तरीके से आवेदन करने पर टिकट दरों को बढ़ाने की मंजूरी देने में हिचक भी नहीं रही हैं। फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ इन दोनों राज्यों में सूर्यदेवरा नागा वामसी वितरित कर रहे हैं और उन्होंने दोनों राज्य सरकारों के सामने इस बाबत आवेदन कर दिया है।