फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: अमेरिका में रिलीज से पहले 'देवरा' का जलवा, जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अब बना डाला यह खास रिकॉर्ड

Sun, 15 Sep 2024 09:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Sep 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
Devara shines Before its release in US Jr NTR  film made this special record Details Inside
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

जूनियर एनटीआर की गिनती तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में होती है। आरआरआर में अपनी शानदार अदाकारी दिखाने के बाद वह देवरा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Devara shines Before its release in US Jr NTR  film made this special record Details Inside
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie

रिलीज से पहले विदेश में भी देवरा पार्ट-वन की धूम साफतौर पर देखा जी सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एनटीआर का तूफान देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में देवरा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही 15 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है और रिलीज से पहले इस फिल्म की निगाहें 30 लाख डॉलर के क्लब में शामिल होने पर हैं। 

Devara shines Before its release in US Jr NTR  film made this special record Details Inside
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

ताजा अपडेट के अनुसार शुक्रवार रात तक अमेरिका में देवरा ने 40,000 टिकटें बेच ली हैं। फिल्म के भव्य प्रीमियर में 12 दिन शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। देवरा अमेरिका में प्री-सेल में सबसे तेजी से 40 हजार टिकट बेचने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara shines Before its release in US Jr NTR  film made this special record Details Inside
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

देवरा का निर्माण नंदमुरी कल्याण राम, मिक्कीलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा ने किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान भी हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 
Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की कमाई में उछाल, 'स्त्री 2'- 'गोट' ने भी पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Devara shines Before its release in US Jr NTR  film made this special record Details Inside
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

हाल ही में फिल्म के गाने रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed