फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: उत्तरी अमेरिका में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का धमाका, एडवांस बुकिंग में इतनी टिकट बेच रचा यह इतिहास

Tue, 10 Sep 2024 11:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devara Advance booking Indian film becomes fastest to cross 1 million doller pre sale tickets in North America
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिल्म को खासकर उत्तरी अमेरिका में प्रशंसकों और दर्शकों से अभूतपूर्व प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म अमेरिका में नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। 'देवरा' ने प्री-सेल के माध्यम से उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 1 मिलियन डॉलर यानी (8.39 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। 'देवरा: पार्ट 1' यूएसए में 15,000 से अधिक टिकट बेचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनकर उभरी। रिकॉर्ड समय में 25000 से अधिक टिकटें बेची गईं जबकि यूएसए प्रीमियर के लिए अभी भी 18 दिन बाकी हैं। 

Devara Advance booking Indian film becomes fastest to cross 1 million doller pre sale tickets in North America
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक्शन एंटरटेनर की मांग अभूतपूर्व है। इस मामले में फिल्म 'देवरा' कुछ ऐसा अनुभव कर रही है जो किसी भी भारतीय फिल्म ने प्री-रिलीज रिकॉर्ड के लिए कभी नहीं देखा है। फिल्म ने पहले ही प्री-सेल्स के जरिए उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 'आरआरआर' की सफलता के बाद एनटीआर के बढ़ते स्टारडम और वैश्विक अपील का सबूत है। 

Devara Advance booking Indian film becomes fastest to cross 1 million doller pre sale tickets in North America
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

आधिकारिक रिलीज से पहले ही 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर लोगों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उपलब्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों, खास तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। ऐसे में टिकटों की तेज बिक्री फिल्म के कलाकारों की लोकप्रियता और फिल्म की कहानी में व्यापक रुचि को दर्शाती है। 

Ajith: तय समय पर रिलीज नहीं होंगी 'विदामुयार्ची'-'गुड बैड अग्ली'! अजित की दोनों फिल्मों में क्यों हो रही देरी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Advance booking Indian film becomes fastest to cross 1 million doller pre sale tickets in North America
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

यह पहले ही बताया जा चुका है कि उत्तरी अमेरिका में 'देवरा' का प्री-सेल कलेक्शन पहले ही 500 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है, जिससे अभिनेता के लिए 1 मिलियन डॉलर की ओपनिंग तय हो गई है। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। 

OTT This Week: 'मिस्टर बच्चन' से लेकर 'सेक्टर 36' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एक्शन-थ्रिलर का डबल डोज

विज्ञापन
Devara Advance booking Indian film becomes fastest to cross 1 million doller pre sale tickets in North America
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम

'देवरा: पार्ट 1' में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed