फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT Box Office Collection Day 6: दर्शकों को लुभाने में विफल रहे विजय, छठे दिन की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Tue, 10 Sep 2024 09:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
GOAT Box Office Collection Day 6 Vijay Venkat prabhu film latest occupancy and earning
द गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय अभिनीत फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी (गोट) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही। हालांकि, इस एक्शन ड्रामा का हाल बेहाल नजर आ रहा है। तकरीबन 400 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाली है। यह तमिल सुपरस्टार की राजनीतिक शुरुआत से पहले की अंतिम फिल्म है। पांच दिन में तो इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं, अब इसके छठे दिन का भी कारोबार सामने आ गया है। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

GOAT Box Office Collection Day 6 Vijay Venkat prabhu film latest occupancy and earning
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी (गोट) में विजय के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, अजमल, जयराम, योगी बाबू, वैभव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विजय ने पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई है। हालांकि, इन सबके बावजूद दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है, जिसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ दिख रहा है। 

 

GOAT Box Office Collection Day 6 Vijay Venkat prabhu film latest occupancy and earning
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गोट' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 44 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। हालांकि, दूसरे दिन ही इसकी कमाई में 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शुक्रवार को 25.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन इसने अपने खाते में 33.5 करोड़ रुपये जोड़े। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' रिलीज के चौथे दिन 34.2 करोड़ रुपये ही कमा पाई। 

Vicky Vidya: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की लीक क्लिप पर बवाल, विद्या बालन-विक्की कौशल को देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
GOAT Box Office Collection Day 6 Vijay Venkat prabhu film latest occupancy and earning
गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

वहीं, पांचवें दिन की बात करें तो इसकी कमाई में 56.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे दिन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसका कलेक्शन महज 9.1 करोड़ रुपये ही रहा है। इस तरह फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 160.85 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

Devara Trailer: 'देवरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जूनियर एनटीआर के साथ दिखे जान्हवी-सैफ, करण-आलिया भी आए नजर

विज्ञापन
GOAT Box Office Collection Day 6 Vijay Venkat prabhu film latest occupancy and earning
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। यह एक एक्शन आधारित साइंस फिक्शन फिल्म है। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है। हालांकि, सुपरस्टार और निर्माताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बजट के हिसाब से फिल्म फ्लॉप की ओर आगे बढ़ रही है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed