जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिन बाद यानी 27 सितंबर, 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए दीवानगी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रही है।
Jr NTR: विदेश में भी जूनियर एनटीआर का जलवा, प्रभास के बाद हासिल की यह खास उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में एडवांस बुंकिग के मामले में जूनियर एनटीआर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, जूनियर एनटीआर की लगातार दो फिल्में प्री-सेल में 20 लाख डॉलर से अधिक की कमाई कर चुकी हैं। ऐसा कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय अभिनेता बन चुके हैं।
Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'युद्रा' हुई फेल, अब भी शानदार कमाई कर रही 'स्त्री 2'
इससे पहले प्रभास ने सलार और कल्कि 2898 एडी की प्री सेल्स की वजह से यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। देवरा की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया है। इसमें जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर भी हैं।
फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस ट्रेलर की जमकर तारीफ की थी।
इस फिल्म में श्रीकांत, प्रकाश राज, मुरली शर्मा, शाइन टॉम चाको और गेटअप श्रीनू जैसे शानदार कलाकार भी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म को अपने संगीत से सजाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इन दिनों प्रशांत नील के साथ एक फिल्म में काम करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
Pawan Kalyan: चिरंजीवी की उपलब्धि पर पवन कल्याण ने दी प्रतिक्रिया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है नाम