सब्सक्राइब करें

Jr NTR: आरआरआर से लेकर जनता गैराज तक, जानिए कैसा रहा जूनियर एनटीआर की पिछली पांच फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devara Part 1 actor Jr NTR box office collection of last five movies rrr to janatha garage
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला

साल 2022 में आई फिल्म आरआरआर के दो साल बाद सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बडे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम देवरा है।  इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। 27 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम  जूनियर एनटीआर की पिछली पांच फिल्मों का हाल जान लेते हैं। 

Trending Videos
Devara Part 1 actor Jr NTR box office collection of last five movies rrr to janatha garage
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
आरआरआर

जूनियर एनटीआर को  बड़े पर्दे पर पिछली बार आरआरआर में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। दक्षिण के साथ यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी कमला दिखाने में सफल रही थी। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 782.2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Part 1 actor Jr NTR box office collection of last five movies rrr to janatha garage
अरविंद समिथा वीरा राघव - फोटो : यूट्यूब
अरविंद समिथा वीरा राघव

अरविंदा समेथा वीरा राघव साल 2018 में रिलीज हुई भारतीय तेलुगु -भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। फिल्म में उनके साथ  पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये के आसपास का था। वहीं फिल्म ने 158.6 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट घोषित किया गया था।

Devara Part 1 actor Jr NTR box office collection of last five movies rrr to janatha garage
जय लव कुश - फोटो : यूट्यूब
जय लव कुश

फिल्म जय लव कुश साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने तीन भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन केएस रविंद्र ने किया था। इस फिल्म में रोनित रॉय, पोसानी कृष्ण मुरली, प्रदीप रावत, पवित्रा लोकेश, साई कुमार, नासर, हंसा नंदिनी, अभिमन्यु सिंह और हरीश उथमन ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने 130.9 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई थी। 

विज्ञापन
Devara Part 1 actor Jr NTR box office collection of last five movies rrr to janatha garage
जनता गैराज - फोटो : यूट्यूब
जनता गैराज

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म जनता गैराज में मोहनलाल, जूनियर एनटीआर,नित्या मेनन और सामंथा रूथ प्रभु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 134.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed