फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara BO Collection: देवरा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 13वें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Devara part one Box Office Collection Day 13 Jr NTR Film Total Earnings read details Inside
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। जूनियर एनटीआर के स्टारडम ने इस फिल्म को जबर्दस्त ओपनिंग दिलाई, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही। यही वजह है कि एक हफ्ते बाद ही इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी ज्यादा धीमी हो गई। 

Devara part one Box Office Collection Day 13 Jr NTR Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म देवरा का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। इससे पहले दोनों एक साथ जनता गैराज नाम की फिल्म में काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी देवरा में फिर से वैसा कमाल नहीं दिखा सके हैं। 

Devara part one Box Office Collection Day 13 Jr NTR Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवरा के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 215.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी ज्यादा धीमी हो चुकी है। आठवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 50 लाख, 10वें दिन 12.65 करोड़ का कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara part one Box Office Collection Day 13 Jr NTR Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई एक बार फिर से काफी कम हुई। 11वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 12वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख ही बटोरे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन तीन करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 256.45 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Devara part one Box Office Collection Day 13 Jr NTR Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बजट के हिसाब से इस फिल्म की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्म के मुकाबले भी देवरा कहीं टिकती नजर नहीं आती। दो साल पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने दूसरे बुधवार को 11.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 13 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 254.26 करोड़ रुपये था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवरा का बजट 300 करोड़ के आसपास है। वहीं, इसकी रफ्तार को देखते हुए भारत में फिल्म की कमाई का अपने बजट को पार कर पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
SSMB29: महेश बाबू-एस एस राजामौली की फिल्म पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed