बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में इस वर्ष कल्कि 2898 एडी की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने इसके अगले भाग को लेकर दिलचस्प अपडेट साझा किया है। एक बातचीत में दोनों ने चीन और कोरिया में अपनी फिल्म के वितरण की योजनाओं के बारे में भी बताया है।
Kalki 2898 AD: कब तक पूरी हो जाएगी कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की शूटिंग? निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडलाइन से बात करते हुए स्वप्ना और प्रियंका ने कहा कि फिल्म के सीक्वल की लगभग 35 से 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। उनका इरादा 2025 की दूसरी तिमाही में फिर से इसका प्रोडक्शन शुरू करने और साल के अंत तक फिल्म पूरी करने का है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स का विस्तार जारी रखने की उम्मीद जताई और इसके तरह कई अन्य शीर्षकों वाली फिल्म आने की संभावना व्यक्त की।
स्वप्ना ने कहा, "पहले भाग ने भारत , उत्तरी अमेरिका और यूके समेत अन्य जगहों पर शानदार प्रदर्शन किया है।" फिल्म में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने की क्षमता है और हम चाहते हैं कि दूसरे भाग को रिलीज करने से पहले पहला भाग ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचे।" स्वप्ना ने फिल्म के मार्वल से प्रेरित होने के सवाल को लेकर कहा कि मैं प्रेरित तो नहीं कहूंगी, लेकिन इसने हमें बहुत कुछ सीखने को दिया है। मुझे लगता है कि ऐसा विजुअल अनुभव पेश करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसकी तुलना अन्य लोगों ने मार्वल से की है।"
कल्कि 2898 एडी का पहला प्रदर्शन महोत्सव के सबसे बड़े थिएटर बुसान सिनेमा सेंटर में 4,000 सीटों वाले बीआईएफएफ थिएटर में हुआ। कल्कि 2898 एडी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में तीसरे पायदान पर है। स्वप्ना ने कहा, "हमने सभी प्रकार की सीमाओं को पार करना शुरू कर दिया है । तेलुगु अब भारतीय सिनेमा में सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक के रूप में है।"
कल्कि 2898 एडी का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, जो प्रियंका के पति भी हैं। प्रियंका ने अपनी बहन सपना को लेकर कहा, "हम एक-दूसरे पर निर्भर हो सकते हैं, चाहे वह कुछ नकारात्मक हो या सकारात्मक। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे से बात करने, चीजों को सुलझाने के लिए हमेशा एक दूसरे के लिए के साथ खड़े हैं।" स्वप्ना और प्रियंका दोनों ही प्रदीप अद्वैतम के निर्देशन में बन रही फिल्म चैंपियन पर भी काम कर रही हैं, जिसमें साल 1955 की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। वे पवन सदानेनी द्वारा निर्देशित आकाशम लो ओका तारा के प्री-प्रोडक्शन पर भी इन दिनों काम कर रही हैं।
Triptii Dimri: इस सीन के बाद तृप्ति से माफी मांगती थीं ‘बुलबुल’ की निर्देशक, कहानी सुन सहम जाती थीं अभिनेत्री