फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: पुष्पा 2 को लेकर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, फिल्म के पहले हाफ का संपादन हुआ पूरा

Tue, 08 Oct 2024 08:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Oct 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Sukumar Movie New Update Film First Half Locked Details Inside
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिलहाल, इस फिल्म का अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। 

Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Sukumar Movie New Update Film First Half Locked Details Inside
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

ताजा जानकारी के मुताबिक निर्देशक सुकुमार और उनके संपादक ने पुष्पा: 2 द रूल के पहले भाग का संपादन पूरा कर लिया है। हाल ही में फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए इस जानकारी को लोगों के साथ साझा की है। 

Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Sukumar Movie New Update Film First Half Locked Details Inside
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : एक्स- मैत्री मूवी मेकर्स

जारी किए गए पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म की आधी एडिटिंग हो चुकी है। वहीं, इसके साथ यह भी बताया गया है कि पुष्पा 2  6 दिसंबर को रिलीज होगी।  बता दें कि इस फिल्म का साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के लोगों को इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Sukumar Movie New Update Film First Half Locked Details Inside
'पुष्पा द राइज' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का पहला भाग दर्शकों को खूब पसंद आया था। कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 267.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने अकेले हिंदी में ही 106.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Sukumar Movie New Update Film First Half Locked Details Inside
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के अलावा इसमें फहद फाजिल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का साउंडट्रैक देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। पुष्पा द राइज के गाने दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी फिल्म के गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़ने में कामयाब रहेंगे। 
Stree 2 Collection: 600 करोड़ में शामिल होने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष जारी, फिल्म ने 55वें दिन की इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed