अभिनेता रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं। वर्षों बाद रजनीकांत और बिग बी की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आज हम आपको रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Rajinikanth Movies: 2.0 से लेकर जेलर तक, ये हैं रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म 2.0 का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 723.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, इस वजह से इसे टिकट खिड़की पर औसत घोषित किया गया था।
फिल्म जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत पुलिस के पूर्व अधिकारी के रूप में दिखे थे। दर्शकों को सुपरस्टार की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 604.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी।
सूची में तीसरे नंबर पर फिल्म एन्थिरन है। इस फिल्म ने रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आई थीं। फिल्म में सुपरस्टार गजब का एक्शन करते हुए दिखे थे। इस फिल्म ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसकी वजह से इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
रजनीकांत की फिल्म कबाली का नाम भी इस सूची में शामिल है। रिलीज के बाद इस फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2016 की यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने में कामयाब रही। हालांकि, इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा थी। इतनी कमाई के बावजूद भी इस फिल्म अंडरपरफॉर्मर ही माना गया।