फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actor Darshan: बेल्लारी जेल में अभिनेता दर्शन को दिखा ‘फैन’ का भूत, चीख चीखकर कर लिया बुरा हाल

Mon, 07 Oct 2024 10:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Oct 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
Kannada Actor Darshan is reported mentally ill also facing severe back paon problem supernataural experiences
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैसे तो साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक इस साल बॉक्स ऑफिस पर हॉरर का ही बोलबाला रहा है लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि किसी फिल्मी सितारे की असल जिंदगी में भी हॉरर से सामना हो जाएगा। बताते हैं कि इन दिनों कर्नाटक में बेल्लारी की जेल में रोज तड़के तीन-चार बजे के करीब कैदियों की नींद खतरनाक चीखने-चिल्लाने से टूट रही है। ये आवाजें किसी सामान्य कैदी की नहीं बल्कि कन्नड़ सिनेमा के चर्चित अभिनेता दर्शन की हैं जिनसे बंगलुरू सेंट्रल जेल से हाल ही में यहां स्थानांतरित किया गया है।

Kannada Actor Darshan is reported mentally ill also facing severe back paon problem supernataural experiences
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता दर्शन को अपने ही एक प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे बंगलुरु सेंट्रल जेल में ही रखा गया था लेकिन जेल में उसकी कथित ‘अय्याशी’ की तस्वीरें वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने इस मामले मे सख्त रुख अपनाया और जेल प्रशासन को ‘उचित’ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जेल प्रशासन ने अपनी सार्वजनिक थू थू होने के बाद दर्शन कुमार की चूड़ी कस दी है।

Kannada Actor Darshan is reported mentally ill also facing severe back paon problem supernataural experiences
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताया जाता है कि दर्शन को बेल्लारी जेल की अंडा सेल में रखा गया है। इन कमरों में सिर्फ एक ही कैदी रखा जा सकता है और बताते हैं कि इस तनहाई में रह रहा दर्शन बहुत बुरी मानसिक स्थिति से गुजर रहा है। दर्शन को रोज तीन बजे से चार बजे के करीब पागलों की तरह चीखते चिल्लाते सुना जा सकता है और इस दौरान वह खूब तेज आवाज में बड़बड़ाते भी रहता है। उसकी पीठ अकड़ चुकी है और जेल के डॉक्टर ने उसकी सर्जरी कराने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Actor Darshan is reported mentally ill also facing severe back paon problem supernataural experiences
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शन के घर वालों की मानें तो इन दिनों रोज आधी रात के बाद उसे सपने में रेणुकास्वामी नजर आता है। जेल प्रशासन का मानना है कि ये दर्शन का तनहाई से बाहर आने का बहाना भी हो सकता है। लेकिन, जेल में उसके पड़ोस में रहने वालों के मुताबिक दर्शन की चीखें सामान्य नहीं है। उसकी आवाजें सुनकर प्रतीत होता है जैसे कि वह किसी से अपनी जान बख्श देने की भीख मांग रहा है।

विज्ञापन
Kannada Actor Darshan is reported mentally ill also facing severe back paon problem supernataural experiences
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये सारी बातें बेल्लारी जेल से बाहर आने के बाद से दर्शन का परिवार काफी परेशान बताया जाता है। दर्शन की पत्नी  विजयलक्ष्मी को इन दिनों कुछ खास मंदिरों में तांत्रिक अनुष्ठान भी कराते देखा जा रहा है। वह अपने पति को भूत बाधा से मुक्त कराने के लिए विशेष जाप भी करा रही हैं। इस बीच दर्शन के वकीलों ने मुकदमे की अगली तारीख को दर्शन की जमानत याचिका दायर करने की तैयारी की है। साथ ही दर्शन को बेल्लारी से बंगलुरु वापस भेजने की अपील भी दाखिल की जाएगी। 
Bigg Boss All Season Winners List: ‘बिग बॉस’ के विजेता रह चुके हैं ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed