फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में मामूली सुधार, जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Mon, 07 Oct 2024 07:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Oct 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Devara Part one Box Office Collection Day 10 Jr NTR Janhvi Kapoor Film Total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म देवरा से जूनियर एनटीआर ने दो साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले आई उनकी फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैंस को अपने पसंदीदा अभिनेता को रुपहले पर्दे पर देखने की उत्सकुता थी। 

Prakash Raj: प्रकाश राज ने की एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, निर्माता विनोद कुमार ने लगाया गंभीर आरोप

Devara Part one Box Office Collection Day 10 Jr NTR Janhvi Kapoor Film Total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यही वजह है कि फिल्म देवरा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में (73.25 करोड़) हुई। वहीं, इस फिल्म ने हिंदी में सात करोड़ 50 लाख, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में एक करोड़ और मलयालम में 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

Devara Part one Box Office Collection Day 10 Jr NTR Janhvi Kapoor Film Total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, दूसरे दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस  पर अपनी पकड़ बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई। शनिवार को फिल्म की कमाई में 53 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 39.9 करोड़, चौथे दिन 12.75 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 21 करोड़ और सातवें दिन सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Part one Box Office Collection Day 10 Jr NTR Janhvi Kapoor Film Total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन बजट और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे के हिसाब से  फिल्म की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। अब यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आठवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ रुपये और नौवें दिन आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Devara Part one Box Office Collection Day 10 Jr NTR Janhvi Kapoor Film Total Earnings
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म के कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले सुधार देखने को मिला है। 10वें दिन इस फिल्म ने  12.25 रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  243.1  करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed