फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचा सकती है मणिरत्नम-रजनीकांत की जोड़ी, 33 साल बाद फिर साथ करेंगे काम?

Sun, 06 Oct 2024 05:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Oct 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Maniratnam to collaborate after 33 years as per report read details Inside
रजनीकांत, मणिरत्नम - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में काम करते हुए नजर आ सकते हैं।  33 साल बाद अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी पर्दे पर बड़ा धमाल मचा सकती है। पिछली बार दोनों ने साल 1991 में 'दलपति' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। इसे कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कल्ट का दर्जा प्राप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक मणिरत्नम अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए रजनीकांत से संपर्क साधने की योजना बना रहे हैं। फिल्म दलपति में रजनीकांत के साथ ममूटी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी महाभारत के कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती से प्रेरित थी।

Rajinikanth Maniratnam to collaborate after 33 years as per report read details Inside
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl

यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बहुत सफल रही और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में दोनों सितारों के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई थी। मणिरत्नम की बात करें तो वह 34 साल बाद इन दिनों  'ठग लाइफ' में कमल हासन के साथ काम कर रहे हैं। 

Rajinikanth Maniratnam to collaborate after 33 years as per report read details Inside
ठग लाइफ - फोटो : एक्स

इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके अगले साल रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में कमल हासन, त्रिशा, सिम्बू, नासिर, अभिराम, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सान्या मल्होत्रा, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Maniratnam to collaborate after 33 years as per report read details Inside
वेट्टैयन - फोटो : एक्स @LycaProductions

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, अभिराम और रक्षण अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Rajinikanth Maniratnam to collaborate after 33 years as per report read details Inside
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions

सुपरस्टार अभिनेता की 71वीं फिल्म 'कुली' भी लोकेश कनगराज के साथ है और इसका पहला शेड्यूल हाल ही में हैदराबाद में पूरा हुआ है। रजनीकांत के अलावा फिल्म के कलाकारों  में श्रुति हासन, नागार्जुन, उपेंद्र राव, सौबिन शाहिर, सत्यराज जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed