फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush: इलैयाराजा की बायोपिक पर आया नया अपडेट, धनुष के साथ बन सकती है निर्देशक आर बाल्की की जोड़ी

Mon, 13 Nov 2023 07:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanush to star in Ilayaraja Biopic Shooting of Film based on music maestro Expected To start Next Year
धनुष, आर बाल्की - फोटो : social media

दक्षिण भारतीय फिल्मों के नामी सितारों में शुमार धनुष ने अपने दमदार अभिनय से न केवल केवल साउथ में बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी फैंस बनाए हैं। अभिनेता की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और ये सभी उनके बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। जहां वह जल्द ही फिल्म 'कैप्टन मिलर' में नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष को इलैयाराजा की बायोपिक के लिए कास्ट किया गया है और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी की जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं इसके साथ ही फिल्म के निर्देशक को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

Dhanush to star in Ilayaraja Biopic Shooting of Film based on music maestro Expected To start Next Year
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

मनमोहक धुनें बनाने के लिए मशहूर संगीत उस्ताद इलैयाराजा न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में फैंस के बीच प्रसिद्ध हैं। उनके मनमोहक संगीत ने उन्हें वह सम्मान और प्यार दिलाया जो कभी खत्म नहीं हो सकता है। अब म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके काम को दर्शाने के लिए उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। महान संगीतकार की आगामी बायोपिक में सुपरस्टार धनुष म्यूजिशियन का किरदार निभाएंगे।  

Dhanush to star in Ilayaraja Biopic Shooting of Film based on music maestro Expected To start Next Year
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष स्टारर इस बायोपिक की शूटिंग को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2024 के अक्तूबर में शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगर फिल्म की शूटिंग निर्धारित समय के अनुसार चली तो यह फिल्म 2025 के मध्य में रिलीज हो सकती है। बता दें, कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्देशक आर बाल्की आने वाली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। 
MONDAY FLASHBACK: जब देखते ही शाहरुख को रिजेक्ट कर दिया जूही चावला ने, फिर दोनों के बीच ऐसे हुई तगड़ी दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush to star in Ilayaraja Biopic Shooting of Film based on music maestro Expected To start Next Year
धनुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में इलैयाराजा के म्यूजिशियन बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। पांच दशकों के अपने शानदार करियर के दौरान इलैयाराजा ने 7,000 से ज्यादा दिल को छू लेने वाली रचनाएं की हैं, जो 1,000 से अधिक फिल्मों में दिखाया गया। इसके अलावा, संगीतकार ने दुनिया भर में 20,000 से ज्यादा म्यूजिक कॉनसर्ट में हिस्सा लेकर भी दर्शकों का मनोरंजन किया। म्यूजिशियन को 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण सहित भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिला है।

विज्ञापन
Dhanush to star in Ilayaraja Biopic Shooting of Film based on music maestro Expected To start Next Year
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। किसी भी तरह की पुष्टि के लिए हमें इसके आधिकारिक एलान का इंतजार करना होगा। धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'कैप्टन मिलर' में काम करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को हाल ही में टाला गया है। जहां पहले 'कैप्टन मिलर' दिसंबर, 2023 में रिलीज होने वाली थी, वहीं अब यह पोंगल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने लोगों की भीड़ में किया लिप किस, शादी की चर्चा हुई गर्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed