सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Malayalam Movies: 'डिटेक्टिव उज्ज्वलन' से पहले देख डालें ये मलयालम फिल्में, रहस्य और रोमांच का मिलेगा जबर डोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 May 2025 05:42 PM IST
सार

Malayalam Investigation Thriller Movies: मलयालम फिल्म 'डिटेक्टिव उज्जवलन' आज 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ध्यान श्रीनिवासन अभिनीत यह थ्रिलर फिल्म है। 

विज्ञापन
Dhyan Sreenivasan Detective Ujjwalan to Abraham Ozler Anweshippin Kandethum Malayalam Investigation Thrillers
सस्पेंस थ्रिलर मलयालम फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम सिनेमा लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। फिल्म 'डिटेक्टिव उज्जवलन' भी आज शुक्रवार 23 मई को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पहले 16 मई को रिलीज किया जाना था, मगर हो नहीं सकी।  इंद्रनील गोपीकृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ध्यान श्रीनिवासन जासूस की भूमिका में हैं। इस फिल्म को देखने से पहले मलयालम सिनेमा की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में भी जरूर देखें। 

Trending Videos
Dhyan Sreenivasan Detective Ujjwalan to Abraham Ozler Anweshippin Kandethum Malayalam Investigation Thrillers
'अब्राहम ओजलर' - फोटो : सोशल मीडिया

'अब्राहम ओजलर'
साल 2024 में रिलीज हुई यह मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। निजी त्रासदी से त्रस्त एक अनुभवी पुलिस अधिकारी हत्याओं की एक खौफनाक सीरीज की जांच करता है। जैसे-जैसे रहस्य गहराता है, उसके अतीत के रहस्य फिर से सामने आने लगते हैं, जिससे मामला बेहद निजी हो जाता है। इसका निर्देशन मिधुन मैनुएल थॉमस ने किया। फिल्म में जयाराम, ममूटी और अनस्वरा राजन जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhyan Sreenivasan Detective Ujjwalan to Abraham Ozler Anweshippin Kandethum Malayalam Investigation Thrillers
'अन्वेशीपिन कैंडेथुम' - फोटो : सोशल मीडिया

'अन्वेशीपिन कैंडेथुम'
यह मलयालम भाषा की कॉप ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म बीते वर्ष रिलीज हुई। डार्विन कुरियाकोस ने फिल्म का निर्देशन किया। वहीं जिनु वी अब्राहम ने इसे लिखा। टोविनो थॉमस, अर्थना बिनु और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म एक ऐसे युवा पुलिस अधिकारी की कहानी पर बनी है, जो जटिल मामलों को सुलझाता है, जहां सच्चाई सबके सामने छुपी होती है। 

Dhyan Sreenivasan Detective Ujjwalan to Abraham Ozler Anweshippin Kandethum Malayalam Investigation Thrillers
'पुरुष प्रेतम' - फोटो : सोशल मीडिया

'पुरुष प्रेतम'
यह हास्य क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें हंसी भी है और समाज की वास्तविकता से भी रूबरू कराया गया है  यह मलयालमय फिल्म एक लावारिस लाश के इर्द-गिर्द है। एक पुलिस अधिकारी अजीबोगरीब तरीके से इसकी जांच करता है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। राजेंद्रन देवाकी, दर्शना राजेंद्रन और प्रशांत अलेक्जेंडर जैसे सितारों से सजी इस मलयालम फिल्म को सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

Radhakrishnan Chakyat: मशहूर फोटोग्राफर राधाकृष्णन का निधन, फिल्म ‘चार्ली’ में किया था अभिनय

विज्ञापन
Dhyan Sreenivasan Detective Ujjwalan to Abraham Ozler Anweshippin Kandethum Malayalam Investigation Thrillers
हेवन - फोटो : सोशल मीडिया

'हेवन'
यह साल 2022 में रिलीज हुई मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन उन्नी गोविंदराज ने किया। फिल्म में सूरज वेंजरामुडु और दीपक परम्बोल हैं। यह एक पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जिसके बेटे का मर्डर हो जाता है और उसकी जिंदगी में फिर उथल-पुथल होती है। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed