फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Exclusive: अल्लू अर्जुन और सुकुमार के ‘मनभेद’ दूर, आज से शुरू हो रही ‘पुष्पा 2’ की बाकी बची शूटिंग

Tue, 23 Jul 2024 10:28 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
director Sukumar to commence shooting of pushpa 2 the rule with fahadh faasil allu arjun coming back from USA
सुकुमार और अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ को न जाने किसकी नजर लगी है कि इसके सितारे सही ग्रह चाल में आने को तरस गए हैं। कहां तो फिल्म अगले महीने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर रिलीज होने की तैयारी में थी और कहां अब ये भी नहीं पता चल पा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज हो पाएगी या नहीं। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार के बीच रचनात्मक मतभेदों की खबरों ने इस आग में और घी डालने का काम किया है। दोनों के बीते दिनों विदेश चले जाने के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर रही है कि ये फिल्म अब अगले साल ही रिलीज होगी। लेकिन, ताजा समाचार ये है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ की अटकी पड़ी शूटिंग मंगलवार से फिर से शुरू होने जा रही है।

director Sukumar to commence shooting of pushpa 2 the rule with fahadh faasil allu arjun coming back from USA
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक सुकुमार ने लाल चंदन की तस्करी को लेकर अरसा पहले एक कहानी वेब सीरीज के लिए सोची और बातों बातों में ये कहानी उन्होंने अपने करीबी अभिनेता अल्लू अर्जुन को सुना दी। अल्लू अर्जुन इस कहानी को सुनकर इतना उत्साहित हुए कि उन्होंने इसे अखिल भारतीय फिल्म के रूप मे विकसित करने के लिए सुकुमार को राजी कर लिया। दोनों का जोश काम आया और फिल्म ‘पुष्पा’ ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी शानदार कारोबार किया और इसी के साथ इसकी सीक्वल फिल्म ‘पुष्पा 2’ का भी एलान हो गया।

director Sukumar to commence shooting of pushpa 2 the rule with fahadh faasil allu arjun coming back from USA
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा 2’ का पोस्टर, टीजर यहां तक कि इसके गाने भी कुछ महीने पहले ही रिलीज होने शुरू हो गए थे, लोगों ने इनको हाथोंहाथ लिया लेकिन इसी बीच मलयालम सिनेमा के हीरो फहाद फासिल की कुछ फिल्में वहां सुपरहिट हो गईं और उनके हिस्से की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग लटक गई। फहाद फासिल के हिस्से की शूटिंग अटकने के बाद से ही अल्लू अर्जुन और सुकुमार में मनभेद की खबरें आनी शुरू हुईं। और, सुकुमार फिल्म का काम कुछ दिनों के लिए रोक कर विदेश चले गए। उधर, अल्लू अर्जुन के भी अपनी ट्रेडमार्क दाढ़ी कटाकर अमेरिका चले जाने की बात सामने आई तो लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
director Sukumar to commence shooting of pushpa 2 the rule with fahadh faasil allu arjun coming back from USA
अल्लू अर्जुन, सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कुबा ब्रोजेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेड में इस बात की चर्चा इस महीने के शुरू से ही है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ अब शायद अगले साल रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज दिसंबर महीने में ही हो जाए, इसके लिए निर्देशक सुकुमार एक कोशिश और मंगलवार से करने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग के लिए मंगलवार से हैदराबाद में एक स्टूडियो की बुकिंग हो चुकी है और फिल्म की पूरी यूनिट को इसके लिए कॉल टाइम भी भेजा जा चुका है। मंगलवार से सुकुमार फिल्म के विलेन फहाद फासिल के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
director Sukumar to commence shooting of pushpa 2 the rule with fahadh faasil allu arjun coming back from USA
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्रों ने ये भी बताया कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ में फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन के साथ वाले दृश्यों की शूटिंग अभी कुछ दिन बाद ही शुरू हो सकेगी क्योंकि अल्लू अर्जुन की अमेरिका वापसी की तारीख अभी तक फिल्म की यूनिट को पता नहीं है। जानकारी के मुताबिक सुकुमार ने इस बीच फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी के साथ बैठकर फिल्म के गानों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
Deadpool and Wolverine: भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर जोरदार उत्साह, रिलीज से पहले बिक गए इतने टिकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed