लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता विजय देवराकोंडा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने अपनी हालिया फिल्म 'लाइगर' के लिए धन की सोर्सिंग से संबंधित जांच के सिलसिले में पेश हुए। अभिनेता हैदराबाद में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से ईडी ने की पूछताछ, लाइगर की फंडिंग से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि केंद्रीय एजेंसी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, विजय देवराकोंडा से फिल्म के लिए धन के स्रोतों, उनके पारिश्रमिक और अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन सहित अन्य अभिनेताओं को किए गए भुगतान के बारे में पूछताछ की गई। इस बारे में विजय देवरकोंडा ने कहा, ''लोकप्रियता के साथ कुछ परेशानियां और दुष्प्रभाव भी होते हैं। यह जीवन का अनुभव है। जब मुझे बुलाया गया तो मैंने अपना कर्तव्य निभाया, मैंने आकर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मुझे दोबारा नहीं बुलाया है।'
Dream Girl 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
Kim-Kanye West: बच्चों की पढ़ाई का 50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे कान्ये वेस्ट, किम को हर महीने देंगे इतने लाख डॉलर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लास वेगास में हुई थी। हालांकि बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। गौरतलब है कि इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी नहीं उतर सकी थी।
Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबर पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, बोले- यह बेहद शर्मनाक