साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों काफी चर्चा में है। 'आदिपुरुष' की हिंदी डबिंग में प्रभास किरदार को अभिनेता शरद केलकर ने आवाज दी है। शरद केलकर इससे पहले भी फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास के किरदार को अपनी आवाज दे चुके हैं। अब उन्होंने 'आदिपुरुष' में प्रभास के किरदार को आवाज देने पर अपनी खुशी जाहिर की हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास को अपनी आवाज देने वाले शरद केलकर बोले- भाग्यशाली हूं, जो श्रीराम की वाणी बना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को बताया भाग्यशाली
फिल्म 'आदिपुरुष' में अभिनेता प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, शरद केलकर प्रभास के किरदार को अपनी आवाज देने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। इंटरव्यू में शरद केलकर ने कहा, 'ओम राउत ने पहले भी बताया था कि वे 'आदिपुरुष' में प्रभास के किरदार के लिए मेरी आवाज चाहते हैं। मैं इस मामले में खुद को भाग्यशाली और धन्य महसूस करता हूं, कि मैं श्री राम की वाणी हूं। इससे मैं काफी खुश हूं।'
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने किया पत्नी से जुड़ा नया खुलासा, जया बच्चन को खुश करने के लिए करते हैं ये काम
बाहुबली के रूप में लोग करते हैं याद
शरद केलकर ने कहा, 'लोगों ने मुझे इतने सालों तक बाहुबली की आवाज के रूप में याद किया है। अब वे लोग मुझे 2023 के बाद श्री राम की आवाज के रूप में याद रखेंगे। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे आदिपुरष में श्रीराम की आवाज बनने के लिए चुना गया है। लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है।'
यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाएंगे बेटी राहा की फोटो, इस दिन होगा फैंस का इंतजार खत्म
आगे बढ़ना चाहते हैं शरद
अभिनेता शरद केलकर ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने हकलाने की समस्या पर काबू पाया। मैं इत्तेफाक से अभिनेता बन गया। इसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था और न ही मैंने कभी अभिनेता बनने के लिए ट्रेनिंग ली थी। मैं अपने हकलाने की समस्या को काबू करने के लिए हर दिन कोशिश करता था और कैमरे का सामना करता था। एक अभिनेता के तौर पर मैं समझता हूं कि मैं अपने काम के लिए सबका आभारी हूं, लेकिन संतुष्ट नहीं हूं। अगर एक अभिनेता संतुष्ट हो जाता है तो उसकी यात्रा समाप्त हो जाती है। मुझे सीखने और बढ़ने की भूख है। यह भूख कभी नहीं मिटेगी। मैं कोशिश करता रहूंगा। सीखूंगा और आगे बढूंगा।'
यह भी पढ़ें: OTT Release: दिसंबर के पहले हफ्ते में ये फिल्में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानिए कहां और कब होंगी रिलीज?