{"_id":"6421108ccd0c17bcb504659a","slug":"fan-gave-dating-advice-to-shaakuntalam-actress-samantha-ruth-prabhu-know-the-kushi-diva-reply-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: 'कहीं तो दिल लगा लो' सामंथा को फैन ने दी डेटिंग करने की सलाह, एक्ट्रेस ने यूं लूटी महफिल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha Ruth Prabhu: 'कहीं तो दिल लगा लो' सामंथा को फैन ने दी डेटिंग करने की सलाह, एक्ट्रेस ने यूं लूटी महफिल
साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस, मूवी का हैदराबाद और मुंबई दोनों जगहों पर जोरो-शोरों से प्रमोशन करती देखी जा चुकी हैं। वहीं, अब सामंथा ट्विटर पर अपने फैन को दिए एक जवाब की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, एक फैन ने सामंथा से किसी को डेट करने की अपील की। इस पर दिया गया एक्ट्रेस का बयान दिल जीत रहा है।
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
26 मार्च को एक फैन ने ट्वीट के जरिए सामंथा से व्यक्तिगत तौर पर एक अनुरोध किया। फैन ने कहा कि यह पूछने का उनका हक नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने सामंथा को जिंदगी में आगे बढ़ते हुए किसी को डेट करने को कहा। सामंथा भी अपने इस फैन के ट्वीट का जवाब देती नजर आईं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कौन मुझे प्यार करेगा जैसे आप करते हैं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म को गुनशेखर ने डायरेक्ट किया है। 'शांकुतलम' 14 अप्रैल, 2023 को अपनी भव्य रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। बीते दिनों सामंथा रुथ प्रभु ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर उत्साह जाहिर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, 'शकुंतला- उनका विश्वास है, वह अपने प्यार में, अपनी भक्ति में सच्ची हैं। यहां तक कि अपनी यात्रा के सबसे कठिन हिस्सों में भी, वह इसे बहुत गरिमा के साथ सहन करती हैं। मैं सचमुच इस किरदार को निभाकर बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को इस फिल्म पर गर्व होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि पीरियड ड्रामा फिल्म 'शांकुतलम' कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। इसमें सामंथा के साथ-साथ मधु, गौतमी, अदिति बालन, देव मोहन, जिशु सेनगुप्ता, मोहन बाबू और अनन्या नागल्ला जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी की वजह से ब्रेक पर थीं। हालांकि, वह अब दमदार वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस फिल्म 'कुशी' में भी नजर आएंगी। साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग शुरू कर दी हैं, जिसमें उन्हें बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के अपोजिट देखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।