फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: श्रुति हासन की बदल गई जिंदगी, जब मिली बॉलीवुड के एक नामी स्टार की सलाह

Thu, 26 Dec 2024 05:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

श्रुति हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड दोनों ही जगह एक्टिव रहती हैं, वह अब तक हिंदी, साउथ की कई फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में श्रुति ने बताया कि एक बॉलीवुड को-एक्टर की सलाह के कारण उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। 

विज्ञापन
Film Coolie Actress Shruti Haasan Life Changed After Bollywood Actor Akshay Kumar Advice
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

अगले साल श्रुति हासन रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में श्रुति ने एक इंटरव्यू में करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातचीत की। इसी बातचीत में श्रुति ने बताया कि एक नामी बॉलीवुड एक्टर की वजह से उनकी लाइफ में काफी पॉजिटिव चेंज आए हैं। 

Film Coolie Actress Shruti Haasan Life Changed After Bollywood Actor Akshay Kumar Advice
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन है वो बॉलीवुड कलाकार 
श्रुति हासन हालिया इंटरव्यू में बताती हैं कि उन्हें साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। इस दौरान अक्षय ने सलाह दी कि रिवॉर्ड पर फोकस करो, अवॉर्ड पर नहीं।अक्षय की यह सलाह श्रुति के मन में गहरा असर कर गई। 

Film Coolie Actress Shruti Haasan Life Changed After Bollywood Actor Akshay Kumar Advice
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

एक सलाह से बदल गई जिंदगी 
श्रुति हासन आगे कहती हैं, ‘मेरे घर में पापा (कमल हासन) के अवॉर्ड से पूरी शेल्फ भरी हुई है, मेरी मम्मी (सारिका) को नेशनल अवॉर्ड मिला है, पापा को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिर मैं खुद को लेकर सोचती हूं कि मैं तो बिल्कुल जीरो हूं। लेकिन अक्षय की सलाह के बाद, समझ आया कि मैँ बस काम कर रही हूं, मैं अपनी गति से आगे बढ़ रही हूं।'

Jackie Shroff: रियल लाइफ में हीरो है 'बेबी जॉन' का ये विलेन, वीडियो देखकर लोग कर रहे जमकर तारीफ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Coolie Actress Shruti Haasan Life Changed After Bollywood Actor Akshay Kumar Advice
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

शादी को लेकर संकोच 
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में श्रुति ने शादी को लेकर भी अपना नजरिया रखा था। जिसमें वह कहती हैं कि उन्हें रोमांस पसंद है, लेकिन शादी को लेकर तैयार नहीं हैं, उन्हें इस रिश्ते में जाने से डर लगता है। इसलिए फैंस को उनसे अब यह सवाल नहीं पूछना चाहिए कि शादी कब कर रही हो।

Shahana Goswami: 'चयन कैसे हुआ? मुझे नहीं लगता कुछ कहना चाहिए', ऑस्कर से लापता लेडीज के बाहर होने पर बोलीं शहाना 

 

विज्ञापन
Film Coolie Actress Shruti Haasan Life Changed After Bollywood Actor Akshay Kumar Advice
प्रभास-सालार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रभास के साथ भी फिल्म 
रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कुली’ करने के अलावा श्रुति हासन फिल्म ‘सालार 2’ में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक अहम रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। पहली फिल्म ‘सालार’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed