{"_id":"6787376cdf337c055d04a303","slug":"game-changer-outcome-disappointed-me-says-ram-charan-kiara-advani-film-director-shankar-as-per-report-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...
Wed, 15 Jan 2025 09:51 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:51 AM IST
सार
Game Changer: संक्रांति स्पेशल के तौर पर रिलीज हुई राम चरण की गेम चेंजर को दर्शकों और आलोचकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक शंकर ने फिल्म को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
विज्ञापन
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक शंकर की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रशंसक अपनी नजरें बनाए हुए हैं। वहीं अब गेम चेंजर के निर्देशक शंकर ने फिल्म रिलीज के बाद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं एस.शंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान एस शंकर ने गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि समय की कमी के वजह से उन्हें कई प्रभावशाली सींस को काटना पड़ा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मूल फुटेज पांच घंटे से अधिक समय तक चली, लेकिन फिल्म को फिर से सही करने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सों को काट दिया गया।
10 जनवरी को रिलीज हुई थी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अंजलि, एसजे सूर्या और श्रीकांत ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दिल राजू द्वारा निर्मित और थमन द्वारा संगीतबद्ध फिल्म की संक्रांति बॉक्स ऑफिस रिलीज अभी भी लगातार जारी है। गेम चेंजर को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जा चुका है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन एस. शंकर ने किया है और इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है।
यह भी पढ़ें:
Neil Nitin Mukesh: छह साल बाद कमबैक कर रहे हैं नील नितिन मुकेश, क्या 'हिसाब बराबर' से बदलेगी किस्मत
यह भी पढ़ें:
Neil Nitin Mukesh: छह साल बाद कमबैक कर रहे हैं नील नितिन मुकेश, क्या 'हिसाब बराबर' से बदलेगी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
राम चरण ने निभाए हैं डबल रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर का नाम शुरू में आरसी15 रखा गया था क्योंकि यह चरण की 15वीं फिल्म थी। बाद में इसका नाम गेम चेंजर रखा गया। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में शुरू हुई और जुलाई 2024 में खत्म हुई। फिल्म की शूटिंग भारत के कई शहरों के अलावा न्यूजीलैंड में भी हुई। फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है और इसे तिरु ने फिल्माया है।
यह भी पढ़ें:
Azaad-Rasha Thadani: कौन अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती.....
यह भी पढ़ें:
Azaad-Rasha Thadani: कौन अभिनेत्रियां बन सकती हैं आजाद स्टार राशा थडानी की मेंटर, बोलीं- उनसे सीख सकती.....
विज्ञापन
कियारा आडवाणी की है पहली साउथ फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म की कहानी राम नंदन (राम चरण) की है, जो एक ईमानदार सरकारी अफसर हैं और दुनिया से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं। वो चुनावों को निष्पक्ष बनाने की कोशिश करते हैं ताकि बुरे नेता जीत ना सकें। इसी दौरान उन्हें पता चलता है कि उनके पिता अप्पन्ना भी अपने गांव से पानी चुराने वाले ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ रहे थे। यह कहानी है कि कैसे राम नंदन अपने पिता की लड़ाई को आगे बढ़ाता है और अपने गांव को बचाते हैं।