Game Changer Teaser: 'गेम चेंजर' का टीजर जारी, जबर्दस्त एक्शन करते दिखे राम चरण, क्या पलट पाएंगे खेल का पासा?
राम चरण अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला फुल टीजर आ गया है। एस शंकर निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का टीजर
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ग्लोबल स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का पहला फुल टीजर में कई मनोरंजक पल हैं। राम चरण और मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी बहुप्रतीक्षित प्रोमो लॉन्च करने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थे।
टीजर में दिखी राम चरण के किरदार की झलक
फिल्म के टीजर में साफ तौर पर कहानी की तस्वीर नहीं मिली है, बल्कि राम चरण के किरदार की कुछ झलकियां सामने आई हैं। टीजर में राम चरण अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आए, दूसरे ही पल उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला। वे अपने दुश्मनों का जमकर मुकाबला करते दिखे। टीजर के अंत में राम चरण मजाकिया अंदाज में अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं अप्रत्याशित हूं।
कई बार टली फिल्म की रिलीज डेट
गेम चेंजर का निर्माण 2021 के अंत से चल रहा है और कई बार टलने के बाद फिल्म को आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति उत्सव के दौरान कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर आने की पुष्टि हुई। इसका निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।