{"_id":"643106f4f426851e370c20a4","slug":"happy-birthday-allu-arjun-pushpa-star-celebrates-his-41st-birthday-pictures-goes-viral-2023-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया फैमिली गोल, फूफा चिरंजीवी-पवन कल्याण संग यूं दिए पोज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया फैमिली गोल, फूफा चिरंजीवी-पवन कल्याण संग यूं दिए पोज
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। 'पुष्पा' स्टार को फैंस दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन की कुछ खास फैमिली तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें स्टार ऑल ब्लैक अटायर में स्वैग बिखेरते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रही इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन अपने फूफा और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तरह दोनों को खुशियों के मौके पर साथ रहकर फैंस को फैमिली गोल देते देखा जा रहा है। पिक्चर सामने आते ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छा गई है और फैंस इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल फोटो में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखते ही बन रहा है। एक्टर ने ब्लैक कुर्ता और पजामे के साथ गॉगल्स लगा रखा है। साथ ही फूफा पवन कल्याण के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पिक्चर में राम चरण की भी झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरों से साफ हो रहा है कि 'पुष्पा' स्टार अपना खास दिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्लू अर्जुव
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि अल्लू अर्जुन अपनी एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। साथ ही वह विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन सेवन अप, थम्सअप, एयरटेल, टाटा स्काई, डाबर आमला हेयर ऑयल और मिरिंडा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करके भी पैसे अर्न करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाए तो उन्होंने अपनी लेडी लव स्नेहा रेड्डी से छह मार्च, 2011 में लव मैरिज की थी। यह जोड़ा अक्सर अपनी ट्यूनिंग और केमिस्ट्री से फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। शादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी दोनों एक-दूजे पर बेशुमार प्यार लुटाते देखे जाते हैं। शादी के बाद अल्लू और स्नेहा दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं। कपल के बेटे का नाम अल्लू अयान और बेटी का नाम अल्लू अरहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।