सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

South Movies: हिंदी भाषा में इन दक्षिण भारतीय फिल्मों ने की जमकर कमाई, सूची में कल्कि 2898 एडी का नाम भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Highest Grossing South Indian Movies in Hindi Language Bahubali 2 KGF 2 Kalki 2898AD RRR 2.0
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारतीय फिल्में केवल अपने क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता सभी सीमाओं को पार करते हुए देश के कोने कोने में पहुंच चुकी है। एक्शन, इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी जैसे हर मसाले से भरपूर इन फिल्मों को हर आयुवर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि साउथ के बड़े सितारों की फिल्में हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई करती हैं। आज हम आपको उन शीर्ष पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी भाषा में जमकर कारोबार किया है।

Trending Videos
Highest Grossing South Indian Movies in Hindi Language Bahubali 2 KGF 2 Kalki 2898AD RRR 2.0
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहुबली 2

बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी राज्यों में भी जमकर धमाल मचाया था। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसका निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 511 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Grossing South Indian Movies in Hindi Language Bahubali 2 KGF 2 Kalki 2898AD RRR 2.0
केजीएफ चैप्टर 2  - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash
केजीएफ 2

कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज होने के बावजूद केजीएफ 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। दक्षिण भारत के साथ फिल्म को हिंदी पट्टी में भी भरपूर प्यार मिला था। यश अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। हिंदी भाषा में केजीेएफ चैप्टर 2 ने 434.62 करोड़ का कलेक्शन कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था।

Highest Grossing South Indian Movies in Hindi Language Bahubali 2 KGF 2 Kalki 2898AD RRR 2.0
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

इस सूची में प्रभास की एक और फिल्म यानी कल्कि 2898 एडी भी शामिल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी। उसी समय से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में इस फिल्म ने अपने दमदार कलेक्शन की बदौलत आरआरआर को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Highest Grossing South Indian Movies in Hindi Language Bahubali 2 KGF 2 Kalki 2898AD RRR 2.0
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
आरआरआर

एस एस राजामौली अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। आरआरआर भी उन्हीं के निर्देशन में बनी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में थे। हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 274.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed