फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: दक्षिण की इन फिल्मों ने विदेश में खूब काटा गदर, छप्परफाड़ कमाई से किया सबको हैरान

Thu, 26 Sep 2024 03:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Sep 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
Highest Grossing South Movies Overseas Baahubali the conclusion RRR Kalki 2898 AD  KGF Chapter 2 Leo
दक्षिण भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आरआरआर के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। विदेश में भी इस फिल्म से शानदार कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उन दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेशी बाजारों में अपनी कमाई से तहलका मचा दिया था। 

Highest Grossing South Movies Overseas Baahubali the conclusion RRR Kalki 2898 AD  KGF Chapter 2 Leo
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स @BaahubaliMovie
बाहुबली द कंक्लूजन

इस सूची में पहला नाम  बाहुबली द कंक्लूजन का है। कटप्पा ने आखिर बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल के जवाब की तलाश में बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े थे। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में दमदार कमाई की थी। साथ ही, विदेश में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशी बाजार में इस फिल्म ने छह करोड़ 12 लाख डॉलर की ग्रॉस कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था। 

Highest Grossing South Movies Overseas Baahubali the conclusion RRR Kalki 2898 AD  KGF Chapter 2 Leo
'आरआरआर' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
आरआरआर

विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर पर जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म आरआरआर भी है। इस फिल्म में राम चरण भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने देश के साथ विदेशी फैंस के दिलों में भी खास जगह बना ली थी। फिल्म ने विदेश में चार करोड़ 46 लाख डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Grossing South Movies Overseas Baahubali the conclusion RRR Kalki 2898 AD  KGF Chapter 2 Leo
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
कल्कि 2898 एडी

फिल्म कल्कि 2898 एडी हाल ही में रिलीज हुई थी। नाग अश्निन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी। वहीं, विदेश में भी फिल्म ने छप्परफाड़ कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विगेळ में फिल्म ने तीन करोड़ दो लाख डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
Highest Grossing South Movies Overseas Baahubali the conclusion RRR Kalki 2898 AD  KGF Chapter 2 Leo
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। यश अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। फिल्म की दमदार कहानी और जबर्दस्त एक्शन दर्शको को खूब पसंद आया था। विदेश में इस फिल्म ने दो करोड़ 60 लाख डॉलर का ग्रॉस कलेकशन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed