90 के दशक से लेकर अब तक अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले निर्देशक शंकर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार फिल्मों से वे दर्शकों का कई वर्षों से मनोरंजन करते चले आ रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटी ऐश्वर्या ने तरुण कार्तिकेयन से शादी की है। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
{"_id":"661d1341446bf471470337db","slug":"indian-2-director-shankar-daughter-aishwarya-wedding-with-tarun-karthikeyan-see-photos-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shankar Daughter Wedding: शंकर की बेटी ने तरुण कार्तिकेयन से की शादी, समारोह में दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Shankar Daughter Wedding: शंकर की बेटी ने तरुण कार्तिकेयन से की शादी, समारोह में दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत
Mon, 15 Apr 2024 05:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
निर्देशक शंकर की बेटी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : एक्स- श्रीधर पिल्लई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक शंकर की बेटी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : एक्स- श्रीधर पिल्लई
विवाह समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज हस्तियां नजर आईं। रजनीकांत, कमल हासन, चियान विक्रम, सूर्या और कार्थी जैसे सितारों ने इस शादी में शिरकत की।
निर्देशक शंकर की बेटी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : एक्स- श्रीधर पिल्लई
ऐश्वर्या शंकर ने तरुण कार्तिकेयन से शादी की है जो खुद शंकर के सहायक निर्देशक में से एक रहे हैं। आज (15 अप्रैल) चेन्नई में दोनों की भव्य शादी हुई, जिसमें साउथ की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक शंकर की बेटी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : एक्स- श्रीधर पिल्लई
तस्वीरों में शंकर व उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। तस्वीरों में निर्देशक शंकर अपनी पत्नी ईश्वरी और अपने दो बच्चों अदिति शंकर और अरिजीत के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्मी हस्तियों के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए। उनके अलावा, अभिनेत्री नयनतारा भी अपने पति और निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचीं। डायरेक्टर मणिरत्नम और सुहासिनी मणिरत्नम भी आज इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।
विज्ञापन
इंडियन 2
- फोटो : एक्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो शंकर जल्द ही इंडियन 2 नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वे राम चरण के साथ गेम चेंजर पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अक्तूबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Nora Fatehi: ‘क्रैक’ की नाकामी पर खुश हैं नोरा फतेही! फिल्मी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं अपनी कहानी
Nora Fatehi: ‘क्रैक’ की नाकामी पर खुश हैं नोरा फतेही! फिल्मी पर्दे पर दिखाना चाहती हैं अपनी कहानी