{"_id":"67492b6a0a5b699c890d37a2","slug":"is-digital-rights-of-naga-chaitanya-sobhita-dhulipala-wedding-sold-for-50-crore-actor-responds-to-claims-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: 50 करोड़ में बिके नागा चैतन्य की शादी के डिजिटल अधिकार? अभिनेता ने दावों पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya: 50 करोड़ में बिके नागा चैतन्य की शादी के डिजिटल अधिकार? अभिनेता ने दावों पर दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सोभिता धूलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद के मशहूर अन्नपूर्णा स्टूडियोज में शादी करने जा रहे हैं। यह जगह अककिनेनी परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनके समृद्ध इतिहास को दर्शाता है।
2 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
नागा चैतन्य ने दी प्रतिक्रिया
शादी की तैयारियों के बीच नागा चैतन्य ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें दावा किया गया था कि एक ओटीटी प्लेटफार्म ने उनकी शादी के वीडियो के अधिकार 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। अभिनेता ने जूम से बात करते हुए इन दावों को झूठा करार देते हुए कहा, "यह झूठी खबर है। ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ है।"
3 of 5
शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी में शामिल होंगे करीबी लोग
चैतन्य ने यह भी बताया कि शादी का आयोजन पारंपरिक रस्मों के साथ भव्य कार्यक्रम के रूप में होगा। हालांकि, इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। यह नागा चैतन्य की दूसरी शादी होगी। फैंस 4 दिसंबर को होने वाली इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में दिखेंगे नागा चैतन्य
हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें शादी की तारीख का भी जिक्र था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों थंडेल नाम की फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 7 फरवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।