{"_id":"6690d0ccd4d339deb10a3d4b","slug":"is-salman-khan-sikandar-a-remake-of-tamil-superstar-vijay-film-sarkar-know-the-truth-here-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: क्या तमिल सुपरस्टार विजय की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है सिकंदर? यहां जानें सच्चाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Sikandar: क्या तमिल सुपरस्टार विजय की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है सिकंदर? यहां जानें सच्चाई
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, अभिनेता की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। अब सलमान जल्द ही 'सिकंदर' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर कई दिनों से कुछ लोग फिल्म को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि यह फिल्म तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार का रीमेक है। साउथ की इस फिल्म का निर्देशन भी एआर मुरुगदास ने ही किया था।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अफवाहों में सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अफवाह जानबूझकर प्रोजेक्ट में कुछ नकारात्मकता लाने के लिए फैलाई गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनकी लार्जन दैन लाइफ वाली छवि से मेल खाता है।
रश्मिका मंदाना फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं, सत्यराज को इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस एक्शन एंटरटेनर में अच्छी मात्रा में ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।