फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: समय से पहले पर्दे पर दस्तक देने जा रही जूनियर एनटीआर की 'देवरा', निर्माताओं ने किया तारीख का एलान

Thu, 13 Jun 2024 07:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 13 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर अभिनीत 'देवरा' की रिलीज का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म अपनी तय तारीख से पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन
Junior NTR Devara is going to hit the screens before time producers announced date
देवरा - फोटो : एक्स

जूनियर एनटीआर अभिनीत 'देवरा' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। 'देवरा' समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म पहले 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी। 

Junior NTR Devara is going to hit the screens before time producers announced date
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

गुरुवार को 'देवरा' फिल्म के निर्माताओं ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'देवरा' 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। निर्माताओं ने इसे पहले 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई थी। 'देवरा' तटीय भूमि के विरुद्ध स्थापित है और कोराताला शिवा द्वारा संचालित है। इसमें जान्हवी कपूर भी हैं और यह साउथ में उनकी पहली फिल्म है।

Junior NTR Devara is going to hit the screens before time producers announced date
'देवरा' पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'देवरा' जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का पहला सहयोग भी है। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें राम्या कृष्णा भी होंगी। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टारकास्ट में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Karan Johar: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' की रिलीज रोकी, करण जौहर के हक में सुनाया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior NTR Devara is going to hit the screens before time producers announced date
देवरा - फोटो : X:@DevaraMovie

'आरआरआर' की तरह, इस तेलुगु फिल्म में कथित तौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'देवरा' को भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। 

JIGRA: 'जिगरा' के रिलीज डेट से उठा पर्दा, खुद आलिया भट्ट ने फिल्म के पोस्टर को साझा कर किया तारीख का एलान

विज्ञापन
Junior NTR Devara is going to hit the screens before time producers announced date
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

इसी साल जनवरी के महीने में जूनियर एनटीआर ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह समुद्र के बीच नाव पर खड़े नजर आए। उन्होंने अपने चेहरे पर गहन भाव बनाए रखा, जिसने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया। फिल्म का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज हो चुका है। वहीं 'देवरा' को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। 

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल' में रणबीर के किरदार को बताया बेवकूफ! महिलाओं को दी यह खास सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed