फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Collection Day 35: थमने का नाम नहीं ले रही 'कल्कि 2898 एडी' की आंधी, 35वें दिन भी बटोरे दर्शक

Wed, 31 Jul 2024 09:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 35 Prabhas nag ashwin film latest earning and occupancy
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad

'कल्कि 2898 एडी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन ड्रामा अब आधिकारिक तौर पर अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के 35वें दिन भी दर्शकों को लुभाने में सफल नजर आई है। आइए 'कल्कि 2898 एडी' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 35 Prabhas nag ashwin film latest earning and occupancy
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vyjayanthimovies

27 जून, 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने टिकट खिड़की पर 'सरफिरा', 'इंडियन 2' और नवीनतम 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' जैसी कई बाधाओं को पार कर लिया है। इसके बावजूद, यह अपने पांचवें सप्ताह में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करती देखी गई है, जो वाकई शानदार है। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 35 Prabhas nag ashwin film latest earning and occupancy
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies

प्रभास स्टारर फिल्म ने 34 दिनों में कुल 640.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने मंगलवार को अपनी झोली में करीब एक करोड़ रुपये जोड़े। और इसके साथ ही, इसने आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ दिया, जिसने कुल मिलाकर 640.42 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 35वें दिन भी 68 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है, जिससे इसका अबतक का कुल कलेक्शन 634.68 करोड़ रुपये हो गया है। 

Deadpool & Wolverine Collection Day 6: डेडपूल एंड वूल्वरिन का धमाल जारी, छठे दिन 80 करोड़ के पार पहुंची कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 35 Prabhas nag ashwin film latest earning and occupancy
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स-@@Kalki2898AD

'कल्कि 2898 एडी' ने पहले सप्ताह में 414.85 करोड़ रुपये कमा डाले। दूसरे सप्ताह में 128.5 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह 56.1 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह 24.4 करोड़ की कमाई की। पांचवे सप्ताह में भी फिल्म अच्छा कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म 634.68 करोड़ रुपये कमा चुकी है। नाग अश्विन निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' 600 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट पर बनी है, जिसमें इसके सीक्वल की लागत भी शामिल है। निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने पहले खुलासा किया था कि भाग 2 की शूटिंग लगभग 60-70% पूरी हो चुकी है।

Divya Khossla Exclusive: ‘सावि’ को मिला नया आसमान, ट्रेंडिंग में नंबर वन आने पर दिव्या ने खोले दिल के राज

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 35 Prabhas nag ashwin film latest earning and occupancy
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

'कल्कि 2898 एडी' के कलाकारों की टोली में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, ब्रह्मानंदम और दिशा पाटनी शामिल हैं। इसमें विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की कैमियो भूमिकाएं भी हैं। फिल्म 5वें सप्ताह में भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है, जिससे इसके सीक्वल को लेकर उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। 

Bad Newz BO Collection Day 13: मानसून की बारिश में पानी हुई बैड न्यूज की कमाई, 60 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed