फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Day 36 Collection: कल्कि 2898 एडी का जादू बरकरार, 36वें दिन भी सिनेमाघरों में डटकर खड़ी है फिल्म

Thu, 01 Aug 2024 10:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 01 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 36 Nag Ashwin Prabhas film latest occupancy and earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स-@@Kalki2898AD

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' एक डायस्टोपियन साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं। फिल्म कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स को लॉन्च करती है और हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेती है। फिल्म रिलीज के बाद से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को 36 दिन पूरे हो गए हैं और यह अब तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नजर आ रही है- 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 36 Nag Ashwin Prabhas film latest occupancy and earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @vyjayanthimovies

'कल्कि 2898 एडी' ने 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म रिलीज के पांचवें सप्ताह में भी दर्शकों को लुभाने में सफल नजर आ रही है। 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले सप्ताह में 414.85 करोड़ रुपये कमा डाले। दूसरे सप्ताह में 128.5 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह 56.1 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह 24.4 करोड़ की कमाई की। पांचवे सप्ताह में भी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 36 Nag Ashwin Prabhas film latest occupancy and earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad

नाग अश्विन निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' 600 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट पर बनी है, जिसमें इसके सीक्वल की लागत भी शामिल है। 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 35वें दिन 95 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कलेक्शन 634.95 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इसने 36वें दिन 79 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 635.74 करोड़ रुपये हो गया है। 

Bad Newz Box Office: ‘बैड न्यूज’ के लिए 100 करोड़ तक पहुंचने की राह नहीं है आसान, जानिए अब तक की कुल कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 36 Nag Ashwin Prabhas film latest occupancy and earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, ब्रह्मानंदम और दिशा पाटनी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। इसमें विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की कैमियो भूमिकाएं भी हैं। वहीं, इसके दूसरे भाग को लेकर भी प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने पहले खुलासा किया था कि भाग 2 की शूटिंग लगभग 60-70% पूरी हो चुकी है।

Paris Olympic 2024: स्वप्निल कुसाले ने देश को दिलाया तीसरा पदक, गदगद हुआ बॉलीवुड, दिल खोलकर दी बधाई

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 36 Nag Ashwin Prabhas film latest occupancy and earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @ vyjayanthimovies

'कल्कि 2898 एडी' ने टिकट खिड़की पर 'सरफिरा', 'इंडियन 2' और नवीनतम 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' जैसी कई बाधाओं को पार कर लिया है और पांचवें हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुई है। इस पैन इंडिया फिल्म ने कमाई के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही कई अन्य रिकॉर्ड भी तोड़ती नजर आई है। 

Deadpool And Wolverine Day 7 Collection: भारतीय दर्शकों को भा गई 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', जल्द बनेगी 100 करोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed