बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों की धूम देखने को मिल रही है। देश से लेकर विदेश तक में साउथ की फिल्में सफलता का परचम लहरा रही हैं। इसके साथ ही साउथ अभिनेताओं की भी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक हिट फिल्मों ने साउथ सितारों की ब्रांड वैल्यू को बढ़ा दिया था। हालांकि, आपको जानकर झटका लगेगा कि आपके बहुत से पसंदीदा साउथ सितारों ने हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। इनमें किच्चा सुदीप से लेकर सूर्या तक का नाम शामिल है। आइए इन सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
South Celebs: साउथ के इन सितारों ने दी हैं कई फ्लॉप फिल्में, फिर भी करते हैं दर्शकों के दिलों पर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी भाषा पर बयान देकर पिछले साल 'साउथ बनाम बॉलीवुड' की जंग छेड़ने वाले अभिनेता किच्चा सुदीप दक्षिण ही नहीं हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अक्सर विलेन के रूप में जलवा बिखेरने वाले किच्चा सुदीप ने भी अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में रखा जाता है।
रवि तेजा को साउथ ही नहीं हिंदी दर्शकों से भी खूब प्यार मिलता है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता की तूती बोलती है और फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन रवि तेजा के करियर में भी एक दौर ऐसा रहा जब उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म दी थीं।
Bollywood: इंडस्ट्री पर राज कर रहे यूपी में जन्मे ये मशहूर बॉलीवुड सितारे, बिग बी और अनुष्का का नाम भी शामिल
साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने के लिए मशहूर सूर्या का नाम इस लिस्ट में देखकर आपको जोर का झटका लगा होगा। दक्षिण में 'सिंघम' के नाम से प्रसिद्ध सूर्या अपने अभिनय के अलावा अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता सूर्या आज साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। यही वजह है कि अब लोग उनके प्रोफेशनल और निजी जीवन में काफी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। साउथ के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक सूर्या अपने करियर के इस पड़ाव पर सफलता का आनंद ले रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं।
Crime Thrillers: महाराजा से लेकर भक्षक तक, फिर आई हसीन दिलरुबा से पहले देख डालिए ये क्राइम थ्रिलर फिल्में
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी से देशभर की लाखों लड़कियों का दिल धड़काने वाले अखिल अक्किनेनी ने अपने करियर में अभी तक पांच ही फिल्में की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता की पांचों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं।
Kalki 2898 AD Collection Day 35: थमने का नाम नहीं ले रही 'कल्कि 2898 एडी' की आंधी, 35वें दिन भी बटोरे दर्शक