फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का किया एलान

Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
kalki 2898 ad film new update Prabhas amitabh bachchan deepika padukone film release on this date
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रभास अभिनीत साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। इस पैन इंडिया फिल्म में भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। 


Khel Khel Mein: हीरामंडी के बाद खिलाड़ी कुमार के साथ धमाल मचाएंगे फरदीन, सामने आई 'खेल खेल में' की रिलीज डेट

kalki 2898 ad film new update Prabhas amitabh bachchan deepika padukone film release on this date
अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी) - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखरते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

kalki 2898 ad film new update Prabhas amitabh bachchan deepika padukone film release on this date
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

वैजयंती मूवीज की ओर से शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया। इसमें प्रभास, दीपिका और बिग बी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ''सभी शक्तियां बेहतर कल के लिए एक साथ आ रही हैं।" इसके साथ ही पोस्ट में आगे 27-06-2024 लिखा हुआ है। फिल्म के मुख्य अभिनेता ने भी नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Vyjayanthi Movies (@vyjayanthimovies)

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki 2898 ad film new update Prabhas amitabh bachchan deepika padukone film release on this date
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले शनिवार की ही सुबह फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। पोस्टर में प्रभास हाथ में हथियार लिए नजर आए थे। इस फिल्म में कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
kalki 2898 ad film new update Prabhas amitabh bachchan deepika padukone film release on this date
कल्कि 2898 एडी - फोटो : यूट्यूब
वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।
Jolly LLB 3: क्या जॉली एलएलबी 3 का आगामी शेड्यूल साथ शूट करेंगे अक्षय-अरशद? फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed