फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: इन दो साउथ सितारों का ‘कल्कि’ में दिखेगा जबर्दस्त कैमियो, अश्विन ने खुद ही कर दिया खुलासा

Thu, 27 Jun 2024 09:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Jun 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD These two South stars Play Cameo in a Prabhas Film Director Nag Ashwin revealed
कल्कि 2898 एडी, नाग अश्विन - फोटो : एक्स, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी ने आज यानी 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऐसे कहा जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा, लेकिन टीम की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने खुद पुष्टि की है कि फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है और यह अगले तीन वर्षों में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


Bigg Boss OTT 3: पूर्व पत्नी कोंकणा संग मिलकर पाल रहे हैं बेटे को रणवीर, बोले- अपनी जिंदगी में खुश हूं

Kalki 2898 AD These two South stars Play Cameo in a Prabhas Film Director Nag Ashwin revealed
भुज्जी कार, नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

फिल्म पर अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि टीम फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर पूरी तरह उत्साहित है। हाल ही में नाग अश्विन ने प्रभास के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव बातचीत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म में कैमियो को लेकर भी दिलचस्प खुलासा कर दिया। 

Kalki 2898 AD These two South stars Play Cameo in a Prabhas Film Director Nag Ashwin revealed
विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान कैमियो में नजर आएंगे। इस दिलचस्प खुलासे के बाद फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। कल्कि 2898 एडी की धूम इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रही है। इस साइंस-फिक्शन एंटरटेनर को देखने के लिए लोग की लंबी कतारें सिनेमाघरों के बाहर नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD These two South stars Play Cameo in a Prabhas Film Director Nag Ashwin revealed
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने केवल भारत में 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। देश के साथ विदेश में भी कल्कि 2898 एडी धमाल मचाने को तैयार है। उत्तर अमेरिका में फिल्म को जबर्दस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD These two South stars Play Cameo in a Prabhas Film Director Nag Ashwin revealed
कल्कि 2898 एडी ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि पहले दिन कलेक्शन के मामले में यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले हुआ है। वहीं, इसका संगीत और बैकग्राउंड स्कोर संतोष नारायणन ने तैयार किया है।
Imtiaz Ali: इम्तियाज को है कश्मीर से लगाव, निर्देशक बोले- जो एक बार यहां शूटिंग कर लेते हैं, वे हर बार यहीं..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed