{"_id":"6536603077fd4382c6012be3","slug":"kamal-haasan-mani-ratnam-film-kh-234-teaser-to-be-unveiled-on-november-7-2023-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan: कमल हासन के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस फिल्म का टीजर किया जाएगा जारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kamal Haasan: कमल हासन के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस फिल्म का टीजर किया जाएगा जारी
विक्रम की सफलता के बाद कमल हासन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इनमें से उनकी केएच 234 का फैंस को बेसब्री से इ्ंतजार है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लंबे समय के बाद मणिरत्नम और अभिनेता इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। फिल्म में जयम रवि और तृषा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसका संगीत एआर रहमान द्वारा तैयार किया गया है।
फिल्मों में एक्टिंग के साथ कमल इस समय तमिल रियलिटी शो बिग बॉस की मेजबानी भी कर रहे। हाल ही में शो के एक एपिसोड में अभिनेता अपनी इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 'केएच 234' के बहुप्रतीक्षित टीजर का काम पूरा हो गया है। साथ ही, शो में आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि इसका अनावरण सात नवंबर यानी कमल हासन के जन्मदिन पर किया जाएगा।
3 of 5
कमल हासन, मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 34 साल के अंतराल के बाद मणिरत्नम और कमल हासन केएच 234 में काम कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था, जो 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म के कलाकारों और टीजर के बारे में आधिकारिक घोषणा फिल्म निर्माताओं द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमल हासन-इंडियन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन ने अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसमें काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर और गुरु सोमसुंदरम भी नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।