साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अभिनेता जहां एक तरफ फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं वह फिल्मों में नरेशन भी कर रहे हैं। कमल हासन को हाल ही में मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नरेशन करते देखा गया है। इस फिल्म से जुड़कर कमल हासन काफी खुश हैं और हाल ही में अभिनेता ने 'पीएस 2' के निर्माता और फिल्म के कलाकारों की प्रशंसा की।
Kamal Haasan: कमल हासन ने 'पीएस 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- तमिल सिनेमा स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कमल हासन ने पोन्नियिन सेलवन 2 के निर्माता मणिरत्नम और फिल्म की टीम की तारीफों के पुल बांधे हैं। इसके साथ ही कमल हासन ने मणिरत्नम संग अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं एक कलाकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक और वह सब कुछ हूं। दूसरा, मेरी पहली पहचान यह है कि मैं सिनेमा का प्रशंसक हूं और मैं एक तमिलियन हूं। इसलिए मुझे बहुत गर्व है कि तमिल की तकनीकी विशेषज्ञता और अद्वितीय प्रतिभा अब हर किसी और दुनिया को देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर, मैं केवल कहानी में शामिल किए गए सितारों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं और मुझे लगता है कि इसका श्रेय मणिरत्नम को जाता है।'
Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कमल हासन ने कहा, 'मणिरत्नम ने बहुत साहस के साथ एक प्रोडक्शन की तरह इस तरह की फिल्म बनाई है। श्री मणिरत्नम, सिनेमैटोग्राफर्स की टीम, संगीतकार, हर कोई जिन्होंने तमिल सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय बनाने के लिए मिलकर काम किया है उनमें बहुत साहस है। ये वे लोग हैं, जिनके काम को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। यह एक अच्छा संकेत है कि तमिल सिनेमा शायद गोल्डन ऐज की ओर बढ़ रहा है और इसके अभी उसी दिशा में जाने की उम्मीद है। यह दो दोस्तों के लिए बहुत ही मार्मिक पल है, जिन्होंने सिनेमा के बारे में बोलना शुरू किया और उन्होंने आगे बढ़कर इसके लिए किया भी है।'
'पोन्नियिन सेल्वन 2', मणिरत्नम द्वारा निर्देशित साल 2022 की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' का दूसरा पार्ट है। अभिनेता कमल हासन ने फिल्म के नरेशन के लिए अपनी आवाज दी है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। पीरियड ड्रामा 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
'पोन्नियिन सेल्वन 2' में विक्रम, कार्ति, जयम रवि, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज, जयराम, प्रभु, आर सरथकुमार, पार्थिबन और विक्रम प्रभु जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म में चोल वंश के राज और उसके साम्राज्य की कहानी को आगे बढ़ाया है। यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम के पांच पार्ट वाले उपन्यास पर आधारित है। पोन्नियिन सेल्वन 1 में उपन्यास का एक तिहाई हिस्सा कवर किया गया था और बाकी को दूसरे भाग में बताया गया।
John Wick Chapter 4: 'जॉन विक 4' ने तोड़े फ्रेंचाइजी के पिछले रिकॉर्ड, दुनिया भर में कर ली इतनी कमाई