फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: 'कल्कि 2898 एडी' से पहले इन फिल्मों में विलेन बने कमल हासन, सूची के नाम कर देंगे हैरान

Mon, 01 Jul 2024 01:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Villain Role Movies Kalki 2898 AD Sigappu Rojakkal Indian Aalavandhan Dasavathaaram
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा के सबसे मंझे हुए कलाकारों में कमल हासन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। 70 के दशक से लेकर अब तक वह लोगों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में वह कल्कि 2898 एडी में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने यशकिन नाम का नकारात्मक किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी छोटी सी उपस्थिति ने ही फिल्म को दमदार बना दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब कमल हासन ने बड़े पर्दे पर विलेन का रोल किया है। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह की भूमिकाओं में दिख चुके हैं। आइए जानते हैं...

Kamal Haasan Villain Role Movies Kalki 2898 AD Sigappu Rojakkal Indian Aalavandhan Dasavathaaram
सिगप्पु रोजक्कल - फोटो : यूट्यब
सिगप्पु रोजक्कल

कमल हासन ने पर्दे पर नकारात्मक भूमिका की शुरुआत कई दशकों पहले कर दी थी। सिगप्पु रोजक्कल साल 1978 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी। इसका निर्दशन भारतीराजा ने किया था। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में कमल हासन का किरदार एक मनोरोगी का था, जो महिलाओं से नफरत की वजह से उनकी हत्या कर देता था।

Kamal Haasan Villain Role Movies Kalki 2898 AD Sigappu Rojakkal Indian Aalavandhan Dasavathaaram
इंडियन - फोटो : यूट्यब
इंडियन

इस लिस्ट में कमल हासन की कल्ट क्लासिक फिल्म इंडियन का नाम भी शामिल है। साल 1996 में आई इस फिल्म में कमल हासन डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म में वह पिता-पुत्र के किरदार में थे। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह एक सिद्धांतवादी पिता के साथ एक भ्रष्ट बेेटे की भी भूमिका में थे। 27 साल बाद अब इस फिल्म का सीक्वल भी जल्द रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Villain Role Movies Kalki 2898 AD Sigappu Rojakkal Indian Aalavandhan Dasavathaaram
आलावंधन - फोटो : यूट्यब
आलावंधन

साल 2001 में कमल हासन ने अपनी फिल्म आलावंधन से लोगों को चौंका दिया था। फिल्म को हिंदी भाषा में अभय के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इनमें से उनका एक किरदार नकारात्मक था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन
Kamal Haasan Villain Role Movies Kalki 2898 AD Sigappu Rojakkal Indian Aalavandhan Dasavathaaram
दशावतार - फोटो : यूट्यब
दशावतार

कमल हासन अक्सर अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2008 में आई फिल्म दशावतार में वह 10 किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका एक रोल नकारात्मक भी था। फिल्म में उनके अवतार को देखकर प्रशंसक भी दंग रह गए थे।
Nikhil Bhat Interview: ‘एनिमल’ जैसी फिल्में इंसान को बेहतर बनाती हैं, बता रहे हैं ‘किल’ के निर्देशक निखिल भट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed