{"_id":"673b07e06a8e0ffeb508ce77","slug":"kanguva-film-producer-gnanavel-raja-wife-neha-gnanavel-view-on-disha-patani-role-ignite-debate-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: दिशा के रोल पर कंगुवा के निर्माता की पत्नी ने दिया बयान, महिला किरदारों को लेकर खड़ा हुआ सवाल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Disha Patani: दिशा के रोल पर कंगुवा के निर्माता की पत्नी ने दिया बयान, महिला किरदारों को लेकर खड़ा हुआ सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:02 PM IST
सार
सूर्या की तमिल फिल्म 'कंगुवा' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को अब तक मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में इस फिल्म की निर्माता की पत्नी ने फिल्म की हीरोइन दिशा पटानी के रोल पर कुछ ऐसा कहा कि बहस खड़ी हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'कंगुवा' जब रिलीज होने वाली थी तो इसे लेकर बहुत चर्चा हुई। फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल मुख्य भूमिका में रहे। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ठीक-ठाक ही बिजनेस कर रही है। जबकि फिल्म के निर्माता को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। हाल ही में इसी फिल्म से एक विवाद भी जुड़ गया है। असल में फिल्म के निर्माता ज्ञानवेल राजा की पत्नी नेहा ज्ञानवेल ने ऐसा बयान दिशा के रोल के बारे में दिया है कि एक बहस सोशल मीडिया पर खड़ी हो गई। ऐसा क्या कहा नेहा ने विस्तार से जानिए।
2 of 5
फिल्म 'कंगुवा' में दिशा पटानी और सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ dishapatani
दिशा का रोल छोटा होने पर फैंस निराश
यह पूरा किस्सा कुछ यूं शुरू होता है। फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई तो दर्शकों को इसमें दिशा पटानी का रोल बहुत छोटा लगा। दर्शक उन्हें फिल्म में ज्यादा समय तक देखना चाहते थे। इस बारे में दिशा के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी की। ऐसे में निर्माता ज्ञानवेल राजा की पत्नी नेहा ज्ञानवेल ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की। इसमें वह लिखती हैं- 'फिल्म 'कंगुवा' एंजेला (दिशा का रोल) के किरदार पर फोकस नहीं करती है। यह किरदार 2.5 घंटे की फिल्म पर हावी नहीं हो सकता है। यह किरदार बस फिल्म में सुंदर दिखने के लिए रखा गया।' जैसे ही नेहा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कई फैंस ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि क्या महिला किरदार सिर्फ फिल्मों में सुंदर दिखने के लिए रखे जाते हैं। नेहा का यह बयान महिला किरदारों को कमतर आंकता है।
3 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@dishapatani
दिशा को मिली अच्छी खासी फीस
माना फिल्म में दिशा का रोल छोटा रहा और नेहा ने उनके रोल पर अजीब सा बयान दिया लेकिन यह भी सच है कि फिल्म 'कंगुवा' के लिए दिशा पाटनी को अच्छी खासी फीस दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिशा को लगभग पांच करोड़ रोल फिल्म 'कंगुवा' में काम करने के लिए दिए गए हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अब तक दिशा को इतनी फीस किसी भी फिल्म के लिए नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्या और बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@actorsuriya, @iambobbydeol
सूर्या और बॉबी रहे फिल्म में हावी
दिशा का रोल फिल्म में इसलिए भी छोटा रहा क्योंकि 'कंगुवा' एक पुरुष प्रधान फिल्म है। इसमें सूर्या और बॉबी देओल के किरदार इतने दमदार रहे कि पूरी फिल्म में यही किरदार हावी नजर आए। ऐसे में दिशा के लिए अभिनय करने की गुंजाइश वैसे भी खत्म हो गई। ऐसे में उनके हिस्से फिल्म में कुछ सींस और गाने ही आए।
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा ने किए हैं ग्लैमरस रोल
दिशा पटानी ने बॉलीवुड में अब तक जो फिल्में की हैं, उनमें उनके रोल ज्यादातर ग्लैमरस ही रहे। अपनी पिछली रिलीज हिंदी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी वह ग्लैमरस रोल में ही दिखीं। इन दिनों वह 'कंगुवा' में दिख रही हैं। वहीं अगले साल दिशा पटानी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।