{"_id":"6738b8afa37ea531c000ccc7","slug":"kanguva-movie-box-office-collection-day-3-suriya-siva-film-total-earnings-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanguva Collection Day 3: तीन दिन में ही धराशायी हुई 'कंगुवा', 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kanguva Collection Day 3: तीन दिन में ही धराशायी हुई 'कंगुवा', 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:56 PM IST
सार
Kanguva Movie Box Office Collection Day 3 : सूर्या अभिनीत कंगुवा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। बड़े बजट में बनी यह फिल्म तीन दिन में 50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है।
अभिनेता सूर्या की गिनती तमिल फिल्मों के बडे़ सितारों में होती है। उन्होंने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म कंगुवा टिकट खिड़की पर बुरी तरह फेल रही है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन तक फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है।
कंगुवा का निर्देशन शिवा ने किया है। सिनेमैटोग्राफर से लेखक और फिर निर्देशक तक का सफर तय करने वाले शिवा की इस नई फिल्म में लोगों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिल सका है। फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है।
3 of 5
कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
फीकी रही शुरुआत
कंगुवा को लगभग 300-350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल के लुक भी काफी ज्यादा चर्चा रही, लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म का जादू बेअसर ही रहा। इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में तीन करोड़ 50 लाख, तमिल में 14.9 करोड़, तेलुगु में पांच करोड़ 50 लाख, कन्नड में तीन लाख और मलयालम में सात लाख रुपये का कारोबार किया था।
कंगुवा से अभिनेता सूर्या और फिल्म के निर्माताओं को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है। इसके बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले तीन में हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की वेट्टैयन और शिवकार्तिकेयन की अमरण से काफी कम कमाई है। वैट्टैयन ने पहले तीन दिन में 82.45 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, अमरण ने तीन दिन में 61.55 करोड़ रुपये बटोरे थे।
कंगुवा की कमाई में दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को फिल्म ने सात करोड़ 43 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को छह करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 39.41 करोड़ रुपये हो गया है।
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।