फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: 'कंगुवा' को मिली नकारात्मक समीक्षाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया, इसके अगले भाग को लेकर कही ये बात

Fri, 15 Nov 2024 05:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:32 PM IST
सार

Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja on Kanguva 2: 'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी, लेकिन रिलीज के बाद इसे ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिल रही है। इस बीच फिल्म के निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने फिल्म के प्रदर्शन और इसके दूसरे भाग को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja said Siruthai Siva to direct Ajith before starting Suriya movie Kanguva 2
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित और साउथ सुपरस्टार सूर्या तथा बॉबी देओल अभिनीत 'कंगुवा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आज, शुक्रवार को फिल्म के निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर मिल रही शिकायतें और मिश्रित समीक्षाओं का भी जिक्र किया। 

Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja said Siruthai Siva to direct Ajith before starting Suriya movie Kanguva 2
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कंगुवा' निर्माता ने की कंगुवा के प्रदर्शन पर बात 
'कंगुवा' निर्माता ने कहा, "कई फिल्मों को पहले दिन मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, लेकिन बाद में फिल्म को लेकर दर्शकों के फैसले बदल गए। मैं कंगुवा के लिए भी यही उम्मीद कर रहा हूं। हमें फिल्म में साउंड को लेकर कुछ शिकायतें मिलीं और हम इस पर काम कर रहे हैं।" इस बातचीत के दौरान निर्माता ने कंगुवा 2 को लेकर भी जानकारी दी और साथ ही बताया कि सिरुथाई शिवा इसके बाद सुपरस्टार अजित के साथ एक अलग प्रोजेक्ट, जिसका अस्थाई शीर्षक 'एके64' है, उसमें व्यस्त रहेंगे। 

Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja said Siruthai Siva to direct Ajith before starting Suriya movie Kanguva 2
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कंगुवा 2' पर भी केई ज्ञानवेल ने दी जानकारी
केई ज्ञानवेल राजा ने कहा, "कंगुवा चार दिनों में सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। कंगुवा 2 बहुत ज्यादा चर्चा में है, लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं, सिरुथाई शिवा के पास अजित सर के साथ एक प्रोजेक्ट है। अजित सर की फिल्म अप्रैल 2025 में शुरू होगी।" निर्माता ने आगे खुलासा करते हुए कंगुवा को लेकर कहा कि शिवा साल के अंत तक कंगुवा 2 पर काम करना शुरू कर देंगे।
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के बैकग्राउंड म्यूजिक से रॉकस्टार डीएसपी की छुट्टी, ‘कंगुवा’ के लचर संगीत के साइडइफेक्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja said Siruthai Siva to direct Ajith before starting Suriya movie Kanguva 2
शिवा-अजीत - फोटो : एक्स @@directorsiva

अजित के साथ पांचवी फिल्म करेंगे शिवा
बता दें कि अजित और सिरुथाई शिवा की ये साथ में पांचवी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'वीरम', 'वेदालम', 'विवेगम' और 'विश्वासम' में साथ काम कर चुके हैं। विवेगम को छोड़कर, बाकी तीनों ने तमिलनाडु में लोगों के दिलों में जगह बनाई और अच्छा प्रदर्शन किया। 'कंगुवा' की भारी आलोचना के बीच, अब देखना होगा कि अजित के प्रशंसक इस कॉम्बो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। बताते चलें कि अजित वर्तमान में अपनी दो फिल्में 'विदा मुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।
The Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती का ट्रेलर रिलीज, शो में बोले नागा चैतन्य, चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

विज्ञापन
Kanguva producer K.E. Gnanavel Raja said Siruthai Siva to direct Ajith before starting Suriya movie Kanguva 2
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छी नहीं रही है 'कंगुवा' की शुरुआत
बताते चलें कि 'कंगुवा' बीते 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। कंगुवा का बजट 300 से 350 करोड़ रुपये के आसपास का है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना जरूरी है। हालांकि, पहले दिन मिली ओपनिंग से ऐसा होना मुश्किल ही लग रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 27.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।  
Pooja Bhatt: देहरादून के भीषण सड़क हादसे पर पूजा भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, शराब को ठहराया दोषी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed