विष्णु मांचू की महत्वाकांक्षी फिल्म कन्नप्पा का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म के टीजर की स्क्रीनिंग के लिए फिल्म की टीम हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थी। अब इसके टीजर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। कान में कन्नप्पा के टीजर ने लोगों पर गहरा प्रभाव डाला है। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के अभिनेता विष्णु मांचू ने किया है।
Kannappa: 'कान' में छाया कन्नप्पा का टीजर, विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता के मुताबिक टीजर को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की काफी ज्यादा सराहना मिली है। अपने पिता और अनुभवी अभिनेता मोहन बाबू, कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ विष्णु ने हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित शैव संत कन्नप्पा की पौराणिक कहानी की एक झलक हाल ही में कान में दिखाई।
विष्णु ने विदेश में टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, “हमने कान में कन्नप्पा का टीजर दिखाया और इसे काफी ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अंतर्राष्ट्रीय वितरकों, स्थानीय भारतीयों सहित जिसने भी इसे देखा, उसे यह बेहद पसंद आया। ऐसी शानदार प्रतिक्रियाएं देखने के बाद मैं उत्साहित हूं।
We showcased the teaser of *Kannappa* here in Cannes, and it received an overwhelmingly positive response! International distributors, local Indians, and everyone who saw it absolutely loved it. I am excited and have butterflies in my stomach after witnessing such fantastic… pic.twitter.com/phnLbaKhdY
विष्णु मांचू ने इस पोस्ट में यह भी बताया है कि कन्नप्पा का टीजर जल्द ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभिनेता ने एक्स पर आगे लिखा, “भारतीय दर्शकों के लिए टीजर 13 जून को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। मैं 30 मई को हैदराबाद के एक लोकप्रिय थिएटर में इसका तेलुगु संस्करण प्रदर्शित करूंगा। इस विशेष स्क्रीनिंग को उन चुनिंदा दर्शकों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने कन्नप्पा के लिए मुझे लगातार प्रोत्साहित किया और इंस्टाग्राम और ट्विटर पर समर्थन के लगातार संदेश भेजते रहे। मेरी टीम इन विशेष आमंत्रित लोगों तक पहुंचेगी। मैं कन्नप्पा की दुनिया को आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”
कन्नप्पा का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल सहित भारतीय सिनेमा के कुछ और दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। स्टीफन डेवेसी और मणि शर्मा ने फिल्म के लिए गाने तैयार किए हैं।
Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने साझा किया घाटी में शूटिंग का अनुभव, स्थानीय लोगों की तारीफ में कही ये बात